फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shaheed Rishipal Kundu Memorial Cricket Cup Test Match will be held on 10th

Kaithal News: शहीद ऋषिपाल कुंडू मेमोरियल क्रिकेट कप टेस्ट मैच 10 को होगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Shaheed Rishipal Kundu Memorial Cricket Cup Test Match will be held on 10th
राजिंद्र तंवर
विज्ञापन

कैथल। गांव तिमरम के क्रिकेट स्टेडियम में 10 नवंबर को शहीद ऋषिपाल कुंडू मेमोरियल कप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दिव्यांगों की दो टीमों के बीच व्हीलचेयर क्रिकेट टेस्ट मैच होगा। इसके लिए दोनों टीमों के लिएखिलाड़ियों का चयन किया जा चुका है। ये जानकारी अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिक्रेटर संदीप कुंडू ने दी ।

उन्होंने बताया कि क्रिकेट मैच के लिए स्टेडियम में पिच तैयार करवाई जा रही है। टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों का चयन हो चुका है। इनमें से एक टीम हरियाणा हिरोस व दूसरी हरियाणा हंटर्स टीम है। टीम हरियाणा हिरोस में कप्तान जागीर, उपकप्तान राजेश वर्मा ओर अन्य खिलाड़ी दीपक चहल, वेदपाल, प्रदीप, सूर्याकांत, मुकेश कुमार, राजेंद्र मलिक, अजय, जोगिंद्र, कुलदीप, सचिन व जितेंंद्र ठाकुर सहित 13 खिलाड़ी इस टीम में शामिल हैं। वहीं, दूसरी टीम हरियाणा हंटर्स में कप्तान सुदीप कुंडू, उपकप्तान संदीप सोही ओर अन्य खिलाड़ी सुखवंत, शीलचंद, सीताराम, प्रदीप चहल, प्रमोद, दविंद्र, सुखबीर, विन्य, विक्रम व राजिंद्र सहित 13 खिलाड़ी शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिक्रेटर संदीप कुंडू ने कहा की हमारी हरियाणा हंटर्स टीम है, जो इस टेस्ट मैच के लिए पिच पर सुबह शाम कई घंटे अभ्यास कर रही है। उन्होंने बताया कि 10 नवंबर को क्रिकेट टेस्ट मैच लाल गेंद से खेला जाएगा व सुबह नौ बजे टॉस होगा। नौ बजकर 30 मिनट पर टेस्ट मैच शुरु हो जाएगा। दोपहर 12 बजे लंच, तीन बजे व पांच बजे चाय का आयोजन पर उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed