{"_id":"6403a08ea7b1068ad109f774","slug":"sewerage-and-pipeline-will-be-laid-in-all-the-streets-golan-kaithal-news-c-18-1-49888-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी गलियों में बिछाई जाएगी सीवरेज व पाइपलाइन : गोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी गलियों में बिछाई जाएगी सीवरेज व पाइपलाइन : गोलन
Sun, 05 Mar 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 05 Mar 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
पूंडरी। विधायक रणधीर सिंह गोलन के सम्मान में नगर की चीका कॉलोनी में शनिवार को सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया।
विधायक का कार्यक्रम में पहुंचने पर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। विधायक ने कहा कि हलके में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को पूरा करके क्षेत्र की तस्वीर बदली जा रही है। ग्रामीण आंचल के सर्वांगीण विकास के लिए कई योजनाओं व परियोजनाओं को अमली जामा पहनाया जा रहा है।
इसके साथ-साथ आम जन से जुड़े जो भी विकास कार्य हैं, उन्हें पूरा किया जा रहा है ताकि संबंधित क्षेत्र के लोगों को उसका सीधा लाभ पहुंच सके। गोलन ने कहा कि शहर की सभी गलियों में सीवरेज व पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
सभी गलियों को पक्का किया जाएगा। हलके के 25 गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम किया जा रहा है। हलके के 85 तालाबों का जीर्णोद्घार जल निकासी व तालाब की खुदाई का कार्य जारी है। उन्होंने ग्रामीणों को 2024 के चुनावों के लिए भी तैयार रहने को कहा। पूंडरी के तीर्थ पर पांच करोड़ रुपये से कार्य चला है व 25 करोड़ रुपये की राशि से लोक निर्माण की सड़कों का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव में किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं रहने दी जाएगी। इस मौके पर पवन
विज्ञापन
सैनी, नफा सैनी, राजबीर, रघबीर सैनी, कीमत बंसल, एमसी नरेश, मनदीप राजीव मौजूद रहे।