फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Seven people injured in banned Chinese manjha, one in critical condition

प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से सात लोग घायल, एक की हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Seven people injured in banned Chinese manjha, one in critical condition
Seven people injured in banned Chinese manjha, one in critical condition - फोटो : Kaithal
प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आकर सात लोग घायल हो गए। मांझे से किसी की गर्दन कटी तो किसी के हाथ और पैर के अलावा चेहरे पर गहरे घाव आ गए। एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई में रेफर किया गया है। लगातार हो रहे हादसों से गुस्साए लोगों ने रेलवे ओवरब्रिज पर जाम लगाकर प्रदर्शन भी किया। जिसे पुलिस कर्मचारियों ने आश्वासन देकर खुलवाया।
विज्ञापन

जाम लगा रहे लोगों ने बताया कि पहले भी सामाजिक संस्थाओं ने चाइनीज मांझे की बिक्री के खिलाफ आवाज उठाई गई थी। उस समय प्रशासन ने आदेश दिए थे कि मांझे की बिक्री बंद करवाई जाएगी। इसके बावजूद कुछ दुकानदार मांझा बेच रहे हैं। इससे पहले भी कई हादसे डोर और धागों के कारण हो चुके हैं। समाज सेवी राजू डोहर व अन्य ने कहा कि उनकी प्रशासन से मांग की कि डोर की बिक्री रोकने के साथ-साथ विक्रेताओं के खिलाफ भी कड़ी करवाई की जाए। डीसी द्वारा इस संबंध में पहले ही प्रतिबंध के आदेश जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद यह डोर शहर में बिक रही है। इस पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, जो इस डोर को बेच रहे हैं।
विज्ञापन

बुझा कर जाम खुलवाया। इसके बाद थाना शहर व सिविल लाइन की टीमों ने शहर में दुकानों पर दबिश देकर चीनी डोर की पड़ताल की। एसएचओ सिटी शिव कुमार ने कहा कि अभी तक जितनी दुकानों पर छापा मारा है, वहां यह डोर नहीं मिली। तहसीलदार ने भी चेकिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांझा बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : प्रदीप
डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि त्योहार के दिन हुए हादसे दुखद हैं। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज करने के निर्देश जारी किए गए हैं, जो प्रतिबंध के बावजूद यह डोर बेच रहे हैं। नगर परिषद ईओ ने भी चालान काटे हैं, जो दुकानदार नहीं मानेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed