फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Server down in Kalayat Tehsil, registry work stopped

Kaithal News: कलायत तहसील में सर्वर ठप, रजिस्ट्री का रुका काम

Wed, 02 Jul 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 02 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Server down in Kalayat Tehsil, registry work stopped

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

कलायत। कलायत तहसील कार्यालय में मंगलवार को सर्वर ठप होने से रजिस्ट्री का काम पूरे दिन बाधित रहा। इससे दूर-दराज के गांवों से आए लोगों को भारी परेशानी हुई।

ऑनलाइन कलेक्ट्रेट पोर्टल पर तकनीकी खराबी के कारण कोई भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी, हालांकि पारिवारिक हस्तांतरण और बैंक डीड से संबंधित कार्य सुचारू रहे। काम कराने पहुंचे लोगों ने नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन


नाराज ग्रामीणों ने बताया कि वे सुबह 9 बजे से चार-पांच घंटे तक इंतजार करते रहे। जिसके बाद कर्मचारियों ने बताया कि पूरे हरियाणा में कलेक्ट्रेट डेटा अपलोड हो रहा है जिसके कारण सर्वर काम नहीं कर रहा है। उन्हें बिना काम करवाए ही लौटना पड़ा। जिससे उनका समय और पैसा बर्बाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर कंप्यूटर ऑपरेटर संदीप दुहन ने बताया कि यह समस्या स्थानीय स्तर पर नहीं है बल्कि पीछे से पोर्टल पर सर्वर में कलेक्ट्रेट ऑनलाइन में दिक्कत आ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक यह तकनीकी खराबी दूर नहीं हो जाती तब तक रजिस्ट्री का काम शुरू नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed