{"_id":"67520faa335cda862a0d84c4","slug":"send-video-for-mera-priya-gita-shloka-win-prize-kaithal-news-c-18-1-knl1004-533981-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मेरा प्रिय गीता श्लोक के लिए वीडियो भेजें, जीतें पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मेरा प्रिय गीता श्लोक के लिए वीडियो भेजें, जीतें पुरस्कार
Fri, 06 Dec 2024 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 पर विशेष प्रतियोगिता मेरा प्रिय गीता श्लोक का आयोजन किया गया है। इससे प्रतिभागी न केवल अनुभवों को साझा कर सकेंगे, बल्कि भगवद् गीता के शाश्वत ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने में भी योगदान देंगे।
यह जानकारी डीसी प्रीति ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य भागवद् गीता के महान संदेश को विश्व भर में फैलाना और उन लोगों की कहानियों को उजागर करना है जिन्होंने गीता के श्लोकों से मार्गदर्शन प्राप्त किया है।
उन्होंने बताया कि इस आयोजन के तहत प्रतिभागियों को अपने प्रिय गीता श्लोक के बारे में एक छोटा वीडियो तैयार करना है, जिसमें वह यह बताएंगे कि यह श्लोक उनके जीवन में किस प्रकार से प्रेरणास्रोत बना। ये वीडियो माई फेवरेट श्लोक इन गीता नामक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए जाएंगे, जहां इन्हें दर्शक देख सकेंगे।
विज्ञापन
डीसी ने कहा कि इस पहल में विशेष रूप से सभी स्कूल काॅलेज जरूर भाग लें और शिक्षकों, स्टाफ और विद्यार्थियों को भी उनके जीवन में गीता के कौन से श्लोक से बदलाव आया है, उसके बारे में वीडियो बनाकर भेजें। उन्होंने बताया कि भागवद् गीता न केवल भारत का आध्यात्मिक ग्रंथ है, बल्कि यह जीवन के हर पहलू के लिए गहन मार्गदर्शन प्रदान करता है।
उन्होंने बताया कि मेरा प्रिय गीता श्लोक प्रतियोगिता के माध्यम से कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड इस शाश्वत ग्रंथ के ज्ञान को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास कर रहा है। यह पहल उन लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी जो गीता के ज्ञान से अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहते हैं।
भाई उदय सिंह किला परिसर में नौ से मनाई जाएगी गीता जयंती ः डीसी प्रीति ने कहा कि नौ से 11 दिसंबर तक भाई उदय सिंह किला परिसर में गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीता पर सेमिनार व अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। सभी जिला वासी इस महोत्सव में बढ़ चढ़ कर भाग लें।
नौ दिसंबर को हवन यज्ञ के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। 10 दिसंबर को सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। 11 दिसंबर को शहर में नगर शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
अधिकतम 40 सेकंड का बना सकते हैं वीडियो
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए वीडियो की अधिकतम अवधि 40 सेकेंड रखी जा सकती है। प्रतिभागियों को वीडियो के साथ टाइटल, अपना नाम, फोन नंबर और पता भेजना होगा। सभी प्रविष्टियां 11 दिसंबर 2024, शाम 5:00 बजे तक स्वीकार की जाएंगी। वीडियो को ईमेल के माध्यम से shlokagita@ gmail.com पर भेजा जा सकता है। प्रतियोगिता में विजेता का चयन सबसे अधिक देखे जाने वाले वीडियो के आधार पर किया जाएगा। इसमें विजेता को नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा।
गीता ज्ञान को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का गौरव
यदि आपके जीवन में भागवद् गीता के किसी श्लोक ने बदलाव लाया है, तो यह प्रतियोगिता आपके लिए है। अपनी कहानी साझा करें, अपने अनुभव को दुनिया के साथ बांटे और भागवद् गीता के अनमोल संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में भागीदार बनें। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के इस अनूठे प्रयास में सहभागी बनकर आप न केवल अपनी बात कहेंगे, बल्कि गीता के ज्ञान को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का गौरव भी प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
कैथल। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 पर विशेष प्रतियोगिता मेरा प्रिय गीता श्लोक का आयोजन किया गया है। इससे प्रतिभागी न केवल अनुभवों को साझा कर सकेंगे, बल्कि भगवद् गीता के शाश्वत ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने में भी योगदान देंगे।
यह जानकारी डीसी प्रीति ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य भागवद् गीता के महान संदेश को विश्व भर में फैलाना और उन लोगों की कहानियों को उजागर करना है जिन्होंने गीता के श्लोकों से मार्गदर्शन प्राप्त किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस आयोजन के तहत प्रतिभागियों को अपने प्रिय गीता श्लोक के बारे में एक छोटा वीडियो तैयार करना है, जिसमें वह यह बताएंगे कि यह श्लोक उनके जीवन में किस प्रकार से प्रेरणास्रोत बना। ये वीडियो माई फेवरेट श्लोक इन गीता नामक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए जाएंगे, जहां इन्हें दर्शक देख सकेंगे।
विज्ञापन
डीसी ने कहा कि इस पहल में विशेष रूप से सभी स्कूल काॅलेज जरूर भाग लें और शिक्षकों, स्टाफ और विद्यार्थियों को भी उनके जीवन में गीता के कौन से श्लोक से बदलाव आया है, उसके बारे में वीडियो बनाकर भेजें। उन्होंने बताया कि भागवद् गीता न केवल भारत का आध्यात्मिक ग्रंथ है, बल्कि यह जीवन के हर पहलू के लिए गहन मार्गदर्शन प्रदान करता है।
उन्होंने बताया कि मेरा प्रिय गीता श्लोक प्रतियोगिता के माध्यम से कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड इस शाश्वत ग्रंथ के ज्ञान को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास कर रहा है। यह पहल उन लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी जो गीता के ज्ञान से अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहते हैं।
भाई उदय सिंह किला परिसर में नौ से मनाई जाएगी गीता जयंती ः डीसी प्रीति ने कहा कि नौ से 11 दिसंबर तक भाई उदय सिंह किला परिसर में गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीता पर सेमिनार व अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। सभी जिला वासी इस महोत्सव में बढ़ चढ़ कर भाग लें।
नौ दिसंबर को हवन यज्ञ के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। 10 दिसंबर को सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। 11 दिसंबर को शहर में नगर शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
अधिकतम 40 सेकंड का बना सकते हैं वीडियो
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए वीडियो की अधिकतम अवधि 40 सेकेंड रखी जा सकती है। प्रतिभागियों को वीडियो के साथ टाइटल, अपना नाम, फोन नंबर और पता भेजना होगा। सभी प्रविष्टियां 11 दिसंबर 2024, शाम 5:00 बजे तक स्वीकार की जाएंगी। वीडियो को ईमेल के माध्यम से shlokagita