फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Security cover: 200 CCTV cameras will be installed at 62 locations

सुरक्षा कवच : 62 स्थानों पर लगेंगे 200 सीसीटीवी कैमरे

Fri, 08 May 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 08 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Security cover: 200 CCTV cameras will be installed at 62 locations
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक स्तर पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना तैयार की है। इसके तहत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों पर करीब 200 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

इन कैमरों के माध्यम से न केवल आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी, बल्कि घटनाओं में शामिल आरोपियों की पहचान और ट्रेसिंग भी आसान हो सकेगी। पुलिस विभाग ने इस परियोजना के लिए शहर का विस्तृत मैप तैयार कर लिया है और 62 ऐसे स्थानों को चिन्हित किया है, जहां लोगों की आवाजाही अधिक रहती है तथा सुरक्षा की दृष्टि से निरंतर निगरानी आवश्यक है।
विज्ञापन


योजना के तहत शहर के प्रवेश मार्गों से लेकर आंतरिक क्षेत्रों तक कैमरों का व्यापक नेटवर्क स्थापित किया जाएगा, जिससे पूरे शहर की गतिविधियों पर चौतरफा नजर रखी जा सके। इससे पहले दूसरे जिलों की सीमाओं पर भी पुलिस की ओर से कैमरे लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरों की निगरानी के लिए शहर में अत्याधुनिक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जिसे सचिवालय परिसर में एसपी कार्यालय के पास बनाया जाएगा। इससे सभी सीसीटीवी कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। इससे चोरी, लूटपाट और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा। किसी भी वारदात की स्थिति में आरोपियों की गतिविधियां कैमरों में रिकॉर्ड हो जाएंगी, जिससे जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी और अपराधियों तक पहुंचना आसान होगा।


ये कैमरे शहर के प्रवेश मार्गों से लेकर अंदरूनी हिस्सों तक लगाए जाएंगे। इस काम को इसी माह के भीतर पूरा करने का प्रयास है। इससे शहर में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में काफी मदद मिलेगी और सुरक्षा व्यवस्था अधिक मजबूत होगी।

-गीता, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed