फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Search for missing youth

लापता युवक की तलाश की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Search for missing youth
गत 30 मार्च से गांव क्योड़क से लापता हुए युवक अभिषेक का कोई सुराग न मिलने पर रविवार को परिजनों ने एसपी आवास के बाहर पहुंच कर रोष जताया। परिजनों ने युवक की तलाश की मांग की है। गांव क्योड़क निवासी साहिल ने कहा कि वे तीन भाई और एक बहन हैं। उससे छोटा भाई अभिषेक बीए अंतिम वर्ष का छात्र है। 30 मार्च को वह घर से बाहर गया था। उसका आज तक कोई पता नहीं चला है। उन्होंने उसकी काफी तलाश की। पुलिस को भी शिकायत दी। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। कुछ लोगों पर शक भी जाहिर किया है। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। युवक के पिता भीमा राम व दादा महेंद्र सिंह ने कहा कि पूरा परिवार बेटे के लापता होने के कारण वे परेशान हैं। मामले की सूचना मिलते ही सीआइए वन पुलिस थाना के सहायक एसएचओ शिव कुमार सैनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि लापता युवक की गंभीरता से तलाश की जा रही है। पुलिस जल्द ही उसे ढूंढ निकालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed