फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   sdm planted saplings in the residential area of civil hospital

Kaithal News: एसडीएम ने नागरिक अस्पताल के रिहायशी क्षेत्र में किया पौधरोपण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
sdm planted saplings in the residential area of civil hospital
गुहला-चीका। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसडीएम मनीष कुमार यादव ने नागरिक अस्पताल के रिहायशी क्षेत्र में पौधरोपण किया। इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि पौधरोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरियाली बढ़ाने से पर्यावरण संतुलित रहता है और प्रदूषण को कम करने में भी सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि गुहला-चीका में पौधरोपण अभियान शुरू किया जाएगा। आमजन को जागरूक करने के लिए सभी विभागों, समाज सेवी संस्थाओं का सहयोग रहेगा। इस मौके पर एसएमओ प्रीति सिंगला, सहायक राहुल शर्मा, डॉ अमन, भूपिंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed