{"_id":"6893b162a1c7d703690332a7","slug":"sdm-international-school-was-the-topper-in-kho-kho-kaithal-news-c-18-1-knl1004-709789-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खो खो में एसडीएम इंटरनेशनल स्कूल रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खो खो में एसडीएम इंटरनेशनल स्कूल रहा अव्वल
Thu, 07 Aug 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। रोहेडा के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में चल रही खंड स्तरीय तीन दिवसीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन एसडीएम इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने खो खो प्रतियोगिता में अंडर 14 में व अंडर 17 में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में क्रिकेट अंडर 17 में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव कुमार और डायरेक्टर जयपाल शर्मा ने शुभकामनाएं दीं। संवाद