फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   SDM International School Rajound overall champion in Kho-Kho

Kaithal News: खो-खो में एसडीएम इंटरनेशनल स्कूल राजौंद ओवरऑल चैंपियन

Fri, 13 Sep 2024 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 13 Sep 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
SDM International School Rajound overall champion in Kho-Kho
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। गांव रोहेड़ा के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खंड स्तरीय अंडर 11 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें खो-खो में एसडीएम इंटरनेशनल स्कूल राजौंद ओवरऑल चैंपियन बना।

इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी बलवीर कश्यप ने बताया कि लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में जीपीएस सौंगरी गुलियाना ने पहला और जीजीपीएस सौंगरी ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता में गौरव हाई स्कूल प्रथम स्थान और जीपीएस गुलियाना द्वितीय रहा। लड़कों की खो-खो प्रतियोगिता में एसडीएम इंटरनेशनल स्कूल राजौंद और लड़कियों की खो-खो प्रतियोगिता में भी एसडीएम इंटरनेशनल स्कूल राजौंद ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


रस्साकशी में प्रथम स्थान एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजौंद और द्वितीय स्थान एसडीएम इंटरनेशनल स्कूल राजौंद ने प्राप्त किया। लड़कियों की चेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजौंद की टीम में शामिल पाल्वी, शिवानी, महक, खुशी, मानसी और अवनी ने प्राप्त किया और लड़कों की शतरंज में प्रथम स्थान आयुष दीक्षित एसडीएम स्कूल राजौंद ने हासिल किया। दूसरे स्थान पर निकुंज, भानु प्रताप, योगेश, योगेश अंशु एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ी विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों की कुश्ती प्रतियोगिता में 22 किलोग्राम भारवर्ग में तमन्ना जीपीएस सौंगरी 24 किलोग्राम भारवर्ग में अंशु जीपीएस सौंगल, 26 किलोग्राम भार वर्ग में सुनैना जीपीएस सौंगल, 28 किलो भार वर्ग में सिमरन जीपीएस सौंगल, 30 किलो भार वर्ग में निष्ठा जीपीएस रोहेड़ा ने प्रथम स्थान और शिवानी जीपीएस सौंगल ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

इसी प्रकार लड़कों की कुश्ती प्रतियोगिता में 20 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान मनप्रीत गौरव हाई स्कूल रोहेड़ा और द्वितीय स्थान विवेक जीपीएस सौंगल ने हासिल किया। 22 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान आर्यन जीपीएस रोहेड़ा और द्वितीय स्थान अभय जीपीएस कुकरकंडा ने हासिल किया। 24 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान खुशमीत गौरव हाई स्कूल रोहेड़ा ने और परमवीर बिरला ओपन माइंड स्कूल राजौंद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 26 किलो वर्ग में रमन जीपीएस रोहेड़ा ने पहला स्थान और हिमांशु जीपीएस सौंगल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।


28 किलो भार वर्ग में देव गौरव हाई स्कूल रोहेड़ा ने प्रथम स्थान, हार्दिक जीपीएस सौंगल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 30 किलोग्राम भार वर्ग में यश बिरला ओपन माइंड स्कूल राजौंद ने प्रथम स्थान और करन जीपीएस सौंगल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 34 किलो भार वर्ग में हर्ष राणा एमडी स्कूल ने प्रथम स्थान व 34 किलो से 40 किलो भार वर्ग में आर्यन जीपीएस सौंगल ने प्रथम स्थान हासिल किया।

इस दौरान युद्धवीर सिंह प्रिंसिपल खेल सचिव, रमेश कुमार प्रिंसिपल,ओम प्रकाश चावला प्रिंसिपल, सिकंदर सिंह इंचार्ज, सोहन पाल सिंह, ज्योति देवी, खंड

एईओ और अन्य सभी पीटीआई और डीपीई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed