{"_id":"57a237b54f1c1b6f152baa99","slug":"sdm-inspection-pas-order-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषद अधिकारियों को दिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषद अधिकारियों को दिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश
ब्यूरो कैथल
Updated Wed, 03 Aug 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने किया कई कार्यालयों का औचक निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम मनदीप कौर ने बुधवार को कई कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें कर्मचारियों की हाजिरी तो ठीक पाई गई। लेकिन शहर में अतिक्रमण के कारण जाम से जूझ रहे लोगों की पीड़ा को देखकर उन्होंने परिषद अधिकारियों को इसे दूर करने के निर्देश दिए।
एसडीएम मनदीप कौर सुबह सबसे पहले सब्जी मंडी पहुंचीं। जहां उन्होंने साफ-सफाई की जांच की। यहां आढ़तियों व किसानों से बातचीत की। इसके अलावा सब्जी खरीद रहे लोगों से बातचीत कर स्थिति जानीं। इसके बाद वे नई अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचीं। जहां उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति सहित आने वाले धान के सीजन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सीजन को देखते हुए अनाज मंडी में साफ-सफाई, पेयजल, सीवरेज जैसी मूलभूत जरूरतों को समय से पहले दुरुस्त कर लें। ताकि सीजन में किसानों को कोई परेशानी ना आए।
उन्होंने धान की तैयारियों की रिपोर्ट लेने के बाद इस बार सरकार द्वारा शुरू की जा रही ऑनलाइन धान की खरीद के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार के निर्देशानुसार नई व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू करें। इसके बाद एसडीएम जींद रोड स्थित पशु अस्पताल पहुंचीं। जहां सब कुछ सामान्य पाया गया। इसके बाद छात्रावास रोड सहित शहर की कई सड़कों पर किए गए अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम का जायजा लिया।
विज्ञापन
कई कार्यालयों का निरीक्षण कर हाजिरी सहित व्यवस्था जांची गई। मार्केट कमेटी अधिकारियों को धान के सीजन की तैयारियों के बारे में निर्देश दिए गए हैं। छात्रावास रोड सहित कई सड़कों पर किए गए अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति रहती है। जिसके लिए नगर परिषद अधिकारियों को कहा गया है कि वे इस ओर ध्यान दें। ताकि लोगों को परेशानी न हो।
मनदीप कौर, एसडीएम