फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Scrap dealer commits suicide by consuming poison

Kaithal News: कबाड़ी ने जहर खाकर की आत्महत्या

Tue, 14 Nov 2023 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 14 Nov 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Scrap dealer commits suicide by consuming poison
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रुपयों के लेनदेन में परेशान करने से आहत कबाड़ी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। थाना सिटी पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।

माता गेट कैथल निवासी रामलाल ने पुलिस को शिकायत दी कि बड़ा लड़का सागर कुमार उर्फ रिंकू करीब पांच साल से कबाड़ी का काम करता था। उसने अर्जुन नगर कैथल में कबाड़ी की दुकान की थी। सागर ने अर्जुन नगर कैथल निवासी मजिद खान के साथ मिलकर एक लोडिंग गाड़ी ली थी।
विज्ञापन


सागर का जींद रोड के एक कबाड़ी बालू निवासी कुलबीर सिंह के साथ कबाड़ी के सामान को लेकर पैसों का लेनदेन था।

सागर को कुलबीर सिंह कबाड़ी के 430000 रुपये देने थे। इस बारे में 330000 रुपये की जमानत मजिद खान ने ली थी। बाकी के एक लाख रुपये सागर ने एक नवंबर 2023 को देने का इकरार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नवंबर के बाद एक लाख रुपये के लिए कुलबीर ने सागर पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। सागर का छोटा भाई शिवकुमार 11 नवंबर को शाम करीब 5:45 बजे कबाड़ी की दुकान पर बैठा था। उसी समय कुलबीर सागर की दुकान पर आया।

आरोपी कुलबीर गोदाम से कबाड़ी के सामान से भरी गाड़ी जबरदस्ती से ले गया और जाते-जाते कहा कि उसके पैसे दे दो वरना वह सागर को जान से मार देगा।

शिव कुमार ने सागर को बताया कि कुलबीर सिंह गाड़ी ले गया है। इस बात का पता चलने पर सागर बहुत अधिक परेशान हो गया। सागर ने 12 नवंबर को रात करीब एक बजे जहरीला पदार्थ खा लिया।


वे रात को ही इलाज के लिए सागर को निजी अस्पताल लेकर गए। वहां इलाज के दौरान सागर की मौत हो गई। कुलबीर के परेशान करने पर सागर ने आत्महत्या की है। जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed