फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Scorpio's tyre brust, one dies, nine injured

टायर फटने से पलटी स्कॉर्पियो, एक की मौत, नौ घायल

Wed, 24 Jun 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Wed, 24 Jun 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
कलायत। चंडीगढ़-हिसार हाईवे पर बुधवार को गांव खरक पांडवा के पास टायर फटने से स्कॉर्पियो पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चालक समेत नौ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी स्कॉर्पियो सवार सिरसा जिले के रहने वाले हैं और कैथल में दीन दयाल ग्रामीण कौशल योजना के तहत एक कंपनी में इंटरव्यू देने आ रहे थे। हादसा इतना भयंकर था कि टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो हवा में उछली और कई पलटे खाए।
विज्ञापन


तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टायरों के रिम निकल गए। एक युवक तो घटनास्थल से करीब 40 फुट दूर खेतों में जा गिरा। मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को कैथल सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। बाकी नौ घायलों में से तीन को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हादसे के गंभीर घायल लिबर्टी नगर सिरसा निवासी जितेंद्र पुत्र मस्त प्रसाद ने पुलिस को बताया कि वह सिरसा जिला के नाथूसरी चौपटा में एक कंपनी में नौकरी करता है। यह कंपनी बीपीएल परिवारों के बच्चों को नौकरी के लिए ट्रेनिंग देती है। बुधवार सुबह सभी युवकों को नौकरी के लिए इंटरव्यू देने के लिए स्कॉर्पियो में कैथल ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब 11 बजे गांव खरक पांडवा और बात्ता के बीच टायर फट गए और गाड़ी असंतुलित हो कर पलट गई। सभी युवक बुरी तरह से घायल हो गए। जितेंद्र ने बताया कि किसी को पता नहीं चला कि हादसा कैसे हुआ। चारों और केवल कोहराम व चीखों के सिवा कुछ भी नहीं था। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को निकाला। कैथल जा रहे वाहनों के माध्यम से कैथल के अस्पताल में पहुंचाया।

सूचना मिलते ही कलायत पुलिस मौके पर पहुंची, पर तब तक घायलों को अस्पताल में भिजवाया जा चुका था। जिला अस्पताल से गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। इलाज के दौरान मोहर सिंह पुत्र हरनाम की मौत हो गई।

चार गाड़ियों में 33 युवक आ रहे थे कैथल
सिरसा के गांव कुम्हारिया निवासी राजेश व सिरसा निवासी जितेंद्र ने बताया कि वे सिरसा में कंप्यूटर सेंटर में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत कोर्स कर रहे हैं। कोर्स पूरा करने के बाद बुधवार को कैथल में एक कंपनी ने इंटरव्यू के लिए बुलाया था। सिरसा से चार गाड़ियों में करीब 33 युवक कैथल आ रहे थे। गांव खरक पांडवा के पास अचानक टायर फट गया।

ये हैं घायल

कैथल सिविल अस्पताल में गांव माकोसराणी निवासी मोहर सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, नहराण निवासी रविंद्र, कुम्हारिया निवासी राजेश, मेहर निवासी रूपाणा, विजय निवासी शेरपुरा, उमेश निवासी नहराणा, गाड़ी चालक नहराणा निवासी मनोज व रूपाणा निवासी रविंद्र तथा माको सारणी निवासी मोहर सिंह घायल हैं। गांव रूपाणा निवासी मेहर सिंह, नहराणा गांव निवासी उमेश, मनोज पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

गाड़ी पलटने से 100 फुट दूर तक गिरे युवक

प्रत्यक्षदर्शी गांव खरक पांडवा निवासी सुभाष ने बताया कि टायर फटने के बाद भी गाड़ी रुकी नहीं। गाड़ी का रिम टूट गया और नेशनल हाईवे पर कई बार पलटी। गाड़ी में सवार कुछ युवक छिटककर 100 फुट जा गिरे। लोगों ने खेतों व पेड़ों के बीच से युवकों को निकाला।

कलायत थाना प्रभारी रोहताश कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे। हादसे में करीब दस लोग घायल हुए थे। तीन की हालत काफी गंभीर है, उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई है।


बोल्ट लूज से हो सकता है हादसा : एक्सपर्ट
महेंद्रा मोटर्स में प्रोडक्शन इंजीनियर राहुल कुमार शर्मा का कहना है कि तेज रफ्तार टायर फटने का कारण नहीं हो सकती है। टायर में हवा का दबाव अधिक होना या फिर रिम के बोल्ट लूज होने से टायर फट सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed