फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   School bus falls into Hansi Butana canal, nine children including driver-conductor injured

Kaithal News: हांसी बुटाना नहर में गिरी स्कूली बस, चालक-परिचालक सहित नौ बच्चे घायल

Tue, 18 Feb 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 18 Feb 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
School bus falls into Hansi Butana canal, nine children including driver-conductor injured

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। नौच गांव में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। इसमें बच्चों को स्कूल लेकर जा रही बस हांसी बुटाना नहर में गिर गई, जिससे बस में सवार चालक और परिचालक सहित नौ बच्चे घायल हो गए। तीन बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद वापस घर भेज दिया गया जबकि एक की हालत गंभीर बताई जाती है।

बस चालक के अनुसार जब बस हांसी बुटाना लिंक नहर के पास बने कच्चे रास्ते से गुजर रही थी तभी स्टेयरिंग में गड़बड़ी आने से उसने काम करना बंद कर दिया। नहर किनारे कोई रेलिंग भी न होने के चलते बस नहर में जा गिरी। हालांकि गनीमत यह रही कि नहर में इस समय पानी नहीं होने से यह सूखी है। इस कारण बस में सवार चालक व बच्चों की जान बच गई। हादसे की सूचना मिलते ही क्योड़क चौकी पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। हादसे में घायल तीन बच्चों व परिचालक को प्राथमिक उपचार देने के बाद वापस घर भेज दिया गया है। बस चालक व अन्य चार बच्चों का शहर के शाह अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


बस हादसे में हुए घायल

नौच गांव निवासी चालक मंगा सिंह (33), पांचवीं कक्षा का छात्र मनप्रीत (11), छठी कक्षा की छात्रा हरकीरत सिंह (12), छठी कक्षा की छात्रा हरसिमरन (12), सातवीं कक्षा की छात्रा हरनूर (13), एलकेजी कक्षा का छात्र गुरनव (05), छठी कक्षा का शुभजीत (12), तीसरी कक्षा की कीर्ति (09) और परिचालक पलविंद्र (40) घायल हुए हैं। इस हादसे में एलकेजी कक्षा के छात्र गुरनव को मुंह पर दो टांके आए हैं। छठी के शुभजीत, तीसरी कक्षा की कीर्ति व छठी की छात्रा हरकीरत सिंह को प्राथमिक उपचार देने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया जबकि अन्य चार बच्चों का निजी अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौच गांव निवासी 33 वर्षीय चालक मंगा सिंह ने बताया कि वह पिहोवा के गुरु नानक अकादमी की बस चलाता है। सोमवार सुबह के समय नौच से बच्चों को बस के माध्यम से लेकर अकादमी में जा रहा था। जब बस हांसी बुटाना नहर की पटरी से गुजरते समय बस में स्टेयरिंग में खराबी आ गई। इसमें स्टेयरिंग को घुमाने वाली गोली निकल गई। इस स्थिति में स्टेयरिंग काम करना बंद कर गया और नहर की पटरी पर नहर की तरफ कोई रेलिंग न होने पर बस सूखी हुई नहर में जा गिरी।

इसके बाद यहां स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों और बस स्टाफ को बाहर निकाला गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। स्कूल बस की अकादमी के प्रधानाचार्य सूरत सिंह गुराया ने बताया कि सभी बच्चे ठीक हैं। घटना में जान का नुकसान नहीं हुआ है। प्रबंधन की ओर से भी घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, इस मामले में सादर थाना कैथल के प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की थी। इसके तहत घायलों को तुरंत अस्पताल में पहुंचाया।






वर्जन-

हांसी-बुटाना नहर (सुखी) में एक निजी स्कूल की बस के गिरने की सूचना मिली थी। बस में सवार सात बच्चों और ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। पुलिस व प्रशासन की टीमों ने घटना स्थल व अस्पताल का दौरा किया और बच्चों का हाल चाल जाना। हादसे के कारणों का पता लगाया जाएगा और बस की जांच की जाएगी।

प्रीति, डीसी, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed