फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   School became a pond, children took leave

स्कूल बना तालाब, बच्चों ने की छुट्टी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
School became a pond, children took leave
14-पूंडरी। जलमग्र राजकीय माडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल। - फोटो : Kaithal
पूंडरी। राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल पूंडरी शनिवार को हुई बरसात के चलते तालाब सरीखा नजर आ रहा है। टंकी मार्केट के पास स्थित इस प्राइमरी स्कूल के प्रांगण में जलभराव से बारिश का पानी कमरों तक में घुस गया है। इस कारण शनिवार को कोई विद्यार्थी नहीं आया। उन्होंने छुट्टी करना ही बेहतर समझा।
विज्ञापन

अध्यापकों का कहना है कि पहले भी बारिश के बाद नालों का गंदा पानी स्कूल में घुस आता था लेकिन हालात इतने खराब नहीं होते थे। इस समय तो कमरों में घुसा पानी बदबू मार रहा है। मजबूरी में बच्चे स्कूल नहीं आए लेकिन गीले कपड़ों में अध्यापकों को स्कूल आना पड़ा। उन्होंने बताया कि हाबड़ी मोड़ चौक से स्टेडियम तक नाले ओवरफ्लो होने के कारण सारा पानी स्कूल में घुस गया। इस कारण यह दिक्कत हुई। स्कूल प्रशासन व अभिभावकों की जिला प्रशासन से मांग है कि उनकी इस समस्या से निजात दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed