फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   scam

गेहूं घोटाला: गोदाम सील हुआ न स्टॉक की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
scam
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के गोदाम से मुनि फ्लोर मिल में पहुंचे गेहूं के मामले में पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। पुलिस की ओर से पहले यह जांच सब इंस्पेक्टर मनवीर सिंह को दी गई थी, लेकिन 2 दिन बाद अब घोटाले की जांच में सब इंस्पेक्टर सतपाल को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर शिकायतकर्ता चौकीदार कुलदीप सिंह ने पुलिस कार्रवाई पर ही सवाल उठाए हैं। उसका कहना है कि पुलिस की ओर से 2 दिन तक न तो खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के स्टॉक रजिस्टर को चेक किया गया और ना ही गोदाम को सील किया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार रात्रि को जब गेहूं मुनि फ्लोर मिल में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था तो अब तक फ्लोर मिल का स्टॉक रजिस्टर चेक क्यों नहीं किया गया है? फ्लोर मिल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच नहीं की गई है। उन्होंने प्रदेश मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री से निष्पक्ष एजेंसी से जांच करवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कलायत पुलिस की ओर से शनिवार देर रात पकड़े गए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के गेहूं के कैंटर को लेकर एसडीएम संजय कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। चौकीदार कुलदीप सिंह ने आपूर्ति विभाग में गेहूं घोटाले की लिखित शिकायत थाना प्रभारी को सौंपी है। उन्होंने थाना प्रभारी से पुलिस द्वारा की जा रही जांच में शामिल करने का भी अनुरोध किया है। उन्होंने शिकायत में बताया कि उनके पास बहुत से ऐसे सबूत हैं जो पुलिस जांच में पूरी तरह अहम होंगे तथा आरोपियों को उनके अंजाम तक पहुंचा सकते हैं। इस संबंध में जांच अधिकारी सब इंसपेक्टर मनबीर व सतपाल ने बताया कि रविवार की छुट्टी होने के कारण खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का स्टॉक रजिस्टर नहीं मिल पाया था। सोमवार को स्टॉक रजिस्टर की जांच की जा रही है। साथ-साथ जहां से गेहूं का कैंटर पकड़ा गया था उस फ्लोर मिल के स्टॉक की भी जांच की जा रही है। गहनता से जांच उपरांत जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed