फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Savita has won many medals in yoga

Kaithal News: सविता योग में जीत चुकीं कई पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Savita has won many medals in yoga
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नौच गांव की सविता राजराणा एथलीट के साथ योग में भी धाक जमा चुकी हैं। वह हरियाणा की ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक खेलों में ट्रैक इवेंट में अधिक पदक प्राप्त करने वाली खिलाड़ियों में शामिल हैं। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें सम्मानित कर चुके हैं। वे अब तक चार बार राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित की जा चुकी हैं।

इस समय वह राजकीय मिडिल स्कूल पोलड़ में डीपीई के पद पर सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने बताया कि अब तक वे सैकड़ों पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बहन कविता मलिक उनकी प्रेरणा रही हैं।
विज्ञापन


वह भी अपने समय में हैंडबॉल की अच्छी खिलाड़ी रहीं है। खिलाड़ी सविता ने जींद के गोपाल विद्या मंदिर से अपनी शिक्षा पूरी कर जिला स्तर, राज्य स्तर व राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में हिस्सा लिया। इसके बाद कॉलेज व यूनिवर्सिटी मेें बेहतरी प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में दो स्वर्ण पदक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2010 में इनकी शादी नौच गांव के राजराणा परिवार में हुई। शादी के बाद इनके पति शमशेर की डीपीई के पद पर ज्वाइनिंग हो गई ओर पति शमशेर ने दोबारा उन्हे खेलों के प्रति प्रेरित किया। वर्ष 2020 में कुछ कारणों से उनकी नौकरी चली गई ओर कुछ महीनों बाद संघर्ष के बाद दोबारा नौकरी हासिल की। आरे उसके बाद निरंतर खेलों में हिस्सा लिया आरे कई वर्ष तक विभिन्न पदक जीते।

सविता राजराणा ने वर्ष 2018 में सिविल सर्विसेज खेलों में 35 पल्स आयु में एथलेटिक इवेंट में 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल कर पहली हरियाणा राज्य शिक्षा विभाग में पहली अध्यापिका बनी ओर एक नया कीर्तिमान बनाया। इसके अलावा अन्य कई मास्टर खेलों में एक साथ तीन पदक भी हासिल किए हैं।


वर्ष 2023-24 में 40 प्लस आयु वर्ग में योग प्रतियोगिता में भाग लिया और कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने वर्ष 2024 में मोगा की ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed