{"_id":"64039f8102adc77f600c2867","slug":"savera-won-gold-medal-in-wushu-competition-kaithal-news-c-18-1-49679-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वुशूू प्रतियोगिता में सवेरा ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वुशूू प्रतियोगिता में सवेरा ने जीता स्वर्ण पदक
Sun, 05 Mar 2023 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 05 Mar 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
कैथल। तीसरी ऑल इंडिया इंटर साई वुशूू प्रतियोगिता में सवेरा ने स्वर्ण पदक जीता है। उसकी सफलता पर जिले के खिलाड़ियों ने खुशी जताई है।
जिला वुशूू संघ कैथल के सचिव दीपक कुमार लोट ने बताया कि यह प्रतियोगिता पटियाला साई में 28 फरवरी से एक मार्च तक हुई। इसमें खिलाड़ी सवेरा ने सब जूनियर वर्ग में चंगक्वान इवेंट में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सवेरा के प्रशिक्षक रवि प्रकाश त्रिपाठी और प्रशिक्षिका प्रीती ने भी सवेरा को बधाई दी। जिला वुशूू संघ के प्रधान प्रयाग राज बालू, सचिव दीपक कुमार लोट और कैथल सरकारी वुशूू कोच रीता रानी ने भी बधाई दी। सचिव दीपक कुमार लोट ने बताया कि सवेरा का चयन ऑल इंडिया वुमन वुशूू लीग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता जम्मू में 27 से 31 मार्च तक होगी।