फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Saved from drowning

सिरसा ब्रांच नहर में दो लड़के डूबे, युवकों ने बचाया

Sun, 27 Jul 2014 11:04 PM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला/ कैथ्ाल
ब्ूयरो/अमर उजाला/ कैथ्ाल Updated Sun, 27 Jul 2014 11:04 PM IST
विज्ञापन
Saved from drowning
प्यौदा गांव के पास सिरसा ब्रांच में रविवार दोपहर को ग्रामीणों की बहादुरी से दो युवक डूबने से बच गए। कैथल के महादेव कालोनी से अनुज (14), मोहित (20) नहाने के लिए इस नहर पर गए थे। दोनों ने नहाने के लिए नहर में जैसे ही छलांग लगाई तो दोनों डूब गए।
विज्ञापन


उन्हें डूबते देख प्यौदा गांव से नहाने आए कुछ युवकों ने साहस का परिचय देते हुए तुरंत नहर में छलांग लगाई और दोनों को नहर के बीच से निकालकर किनारे लाए। पानी में डूब जाने के कारण दोनों युवक बेहोश हो गए थे। उन्हें काफी देर बाद होश आया। इसके बाद दोनों को कैथल भेज दिया गया। गौरतलब है कि इस नहर पर आसपास गांव और शहर से हर रोज दर्जनों युवक नहाने के लिए आते है। हर वक्त दुर्घटना घटने का भय लगा रहता है। ग्रामीणों ने नहर पर दुर्घटना घटने के बारे में जिला प्रशासन को अवगत करवाया था और पुलिस की गश्त के बारे में मांग की थी, परंतु जिला प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


नहर के पास पेट्रोलिंग के आदेश नहीं : पुलिस
इस बारे में तितरम थाना प्रभारी की अनुपस्थिति में एएसआई ओम प्रकाश ने बताया कि हमारे पास पुलिस अधीक्षक तथा उपाधीक्षक से नहर के आसपास पेट्रोलिंग करने के कोई आदेश नहीं आए हैं, अगर कोई आदेश आते हैं तो पालना की जाएगी। बच्चों के अभिभावकों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने बच्चों को नहर में नहाने से रोकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed