फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Save the environment, pay back the debt to Mother Earth

Kaithal News: पर्यावरण बचाएं, धरती मां का कर्ज चुकाएं

Wed, 23 Apr 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 23 Apr 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Save the environment, pay back the debt to Mother Earth
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पृथ्वी दिवस के मौके पर मंगलवार को स्कूलों और कॉलेजों में लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान आह्वान किया गया कि पर्यावरण बचाएं, धरती मां का कर्ज चुकाएं।

राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं की इकाई ने पृथ्वी दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोनिका जाखड़ ने बताया कि हमें पर्यावरण के प्रति जागरूक रहना चाहिए। हम अपनी दैनिक दिनचर्या में पर्यावरण को संरक्षित करने के कुछ छोटे-छोटे उपाय को शामिल करके भी पृथ्वी को दूषित होने से बचा सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पॉलिथीन का कम उपयोग करके, प्लास्टिक की बोतलों को उचित डिस्पोज करके भी हम पृथ्वी को संरक्षित रखने में अपना योगदान दे सकते हैं। डॉ. मोनिका जाखड़ ने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस पर राष्ट्रीय सेविका योजना की स्वयंसेविकाओं के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वयं सेविकाओं को पृथ्वी को किस प्रकार ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषित होने से बचा सकते हैं। स्वयं सेविकाओं ने शपथ ली कि वह अपने आसपास के लोगों को भी पृथ्वी को संरक्षित रखने के उपाय के बारे में जागरूक करेंगे।

उधर, इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल में सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने पृथ्वी दिवस पर अपनी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से भूमि संरक्षण के लिए जागरूकता लाने का प्रयास किया। इस अवसर पर नन्हें मुन्हे बच्चों ने विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण करके तथा रंग बिरंगे पर पोस्टर बनाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाई।

मध्यम वर्ग के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की अर्थ डे कैप बनाकर, क्ले से विभिन्न प्रकार के पौधों के मॉडल बनाकर, रंग बिरंगे पोस्टर बनाकर , ट्री प्लांटर बनाकर वह कागज थैले बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने लघु नाटिका के माध्यम से पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जागरूक किया।

उन्होंने सभी विद्यार्थियों को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने व उनके संरक्षण के लिए प्रण भी दिलवाया। स्कूल प्रधान जेबी खुरानिया व प्रधानाचार्या रंजू गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों की खुले दिल से प्रशंसा की।

उधर, ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह और पर्यावरणीय जागरूकता की भावना के साथ मनाया गया। सभी कक्षाओं के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया। नर्सरी से यूकेजी विंग के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने जल शुद्धिकरण गतिविधि में भाग लिया, जहां उन्होंने छोटे छलनियों की मदद से पानी से प्रदूषक हटाए और स्वच्छ जल के महत्व को समझा।


कक्षा पहली व दूसरी के छात्रों ने कागज के थैले बनाए और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का संदेश दिया। कक्षा तीसरी व चौथी के विद्यार्थियों ने पुनर्चक्रण गतिविधि की, जिसमें उन्होंने कूड़े को हरे (जैविक) और नीले (पुनर्चक्रण योग्य) डिब्बों में वर्गीकृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed