{"_id":"66b2bdc895ff6e10be075427","slug":"sarvajna-first-in-science-seminar-kaithal-news-c-18-1-knl1004-447513-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विज्ञान सेमिनार में सर्वज्ञा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विज्ञान सेमिनार में सर्वज्ञा प्रथम
Wed, 07 Aug 2024 05:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा में खंड स्तरीय विज्ञान सेमिनार आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार ने की। विज्ञान सेमिनार में 17 टीमों ने भाग लिया। सेमिनार में माइल स्टोन पब्लिक स्कूल के छात्र सर्वज्ञा ने प्रतियोगिता में प्रथम, सिल्वर ऑक स्कूल की छात्रा प्रियांशी ने द्वितीय और ओएस डीएवी स्कूल की छात्रा किंजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता तीनों विद्यार्थी आगामी सप्ताह में होने वाली जिला स्तरीय विज्ञान सेमिनार में भाग लेंगे। कार्यक्रम का निरीक्षण जिले के जिला विज्ञान विशेषज्ञ अनिल तंवर ने किया। सेमिनार में निर्णायक मंडल की भूमिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दोहरा से रफीक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंदाना से पंकज वर्मा व आरोही मॉडल स्कूल ग्योंग से राजेश कुमार ने निभाई। संवाद