फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Saraswati River

केमिकल युक्त पानी से काली पड़ गई सरस्वती

Tue, 04 Mar 2014 12:30 AM IST
सीवन
सीवन Updated Tue, 04 Mar 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
Saraswati River
गांव पोलड़ के पास से गुजरने वाली सरस्वती नदी में लंबे समय से अनेक फैक्ट्रियों का केमिकल युक्त पानी मिल रहा है। इससे यहां पर पानी का रंग काला पड़ गया है और यह पानी जहरीला भी हो गया है। नदी के काले पड़ चुके पानी से उठने वाली दुर्गंध से न केवल गांव पोलड़ के वासियों बल्कि इस पुल से गुजरने वाले वाहन चालकों तक को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गांव वासियों की उपरोक्त समस्या के बारे में जानकारी देते हुए नंबरदार विमल कुमार हंस, ब्लॉक समिति सदस्य बचन लाल आर्य, पंच हीरा लाल, मास्टर कृष्ण लाल, पंच मंजीत, गुलशन कुमार, विनोद कुमार और बलविंदर ने बताया कि लंबे समय से कुछ फैक्ट्रियों के मालिकों द्वारा अपनी फैक्ट्रियों का रसायन युक्त जहरीला पानी बिना रोकटोक पवित्र सरस्वती नदी में डाला जा रहा है जिसके कुप्रभाव से पवित्र सरस्वती नदी का पानी अत्यंत विषैला हो गया है। इस विषैले पानी से हमेशा दुर्गंध उठती रहती है जिससे ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


डीसी को बताएंगे समस्या
ग्राम पंचायत पोलड़ के सरपंच श्रवण कुमार ने बताया कि सरस्वती नदी में लगातार उड़ेले जा रहे जहरीले रसायन पर रोक लगाने और सरस्वती तीर्थ का जीर्णोद्धार करवाने के लिए ग्राम पंचायत पोलड़ का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही डीसी से मिलकर उनसे तीर्थ का जीर्णोद्धार करवाने और नदी में उड़ेले जा रहे जहरीले पानी पर रोक लगाने की मांग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed