{"_id":"64ecf2b4ff68560c400f71a6","slug":"saplings-of-players-being-prepared-in-sports-nurseries-kaithal-news-c-245-1-kht1002-3820-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खेल नर्सरियों में तैयार हो रही खिलाड़ियों की पौध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खेल नर्सरियों में तैयार हो रही खिलाड़ियों की पौध
Tue, 29 Aug 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जिले में खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों की पौध तैयार की जा रही है। इनमें खिलाड़ी तैयार होकर आगे विभिन्न खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगे। खिलाड़ियों की पौध तैयार करने के लिए जिले में 55 खेलों की नर्सरी चल रही है। इसमें 34 निजी स्कूलों में व 21 खेल नर्सरी सरकारी स्कूलों में चल रही है।
प्रत्येक नर्सरी में 25 खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। जिले में कुल 1375 खिलाड़ी विभिन्न खेलों के लिए अभ्यास कर रहे हैं। इसमें हैंडबॉल, वालीबॉल, कबड्डी, बॉक्सिंग, फुटबॉल, कुश्ती, जूडो, हॉकी, वूशु, एलेटिक्स, शूटिंग, बास्केटबॉल, जिम्नास्टिक, खो-खो, आर्चरी व तलवार बाजी की नर्सरी में खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। सभी नर्सरियों में कोच हैं जो सभी बच्चों को निरंतर अभ्यास करवा रहे हैं।
सर छोटू राम इंडोर खेल मैदान सहित अन्य जगहों पर चल रही नर्सरी के प्रशिक्षक अमरजीत सिंह, तलवारबाजी प्रशिक्षक राजकुमार, कर्मबीर वॉलीबॉल, आर्चरी सचिन, अनिल शर्मा खो-खो, राजेश हैंडबॉल व हॉकी के सुरेंद्र प्रताप ने कहा कि सभी खिलाड़ियों को नर्सरी में निरंतर अभ्यास करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
सरकारी की ओर से नर्सरी में अभ्यास करने वाले बच्चों को आठ से 14 आयु वर्ग के बच्चों को 1500 रुपये व 15-19 आयु वर्ग के बच्चों को 2000 रुपये प्रति महीना खुराक भत्ता दिया जाता है। जिला खेल अधिकारी सुमन मलिक ने कहा कि सभी नर्सरियों में प्रशिक्षक बच्चों को निरंतर अभ्यास करवा रहे हैं। सभी खिलाड़ियों को समय पर खुराक भत्ता मिल रहा है।