{"_id":"66454e7dab872eee7603a314","slug":"santokh-majra-marg-is-in-poor-condition-kaithal-news-c-18-1-knl1004-390533-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गंदा पानी बना राहगीरों के लिए मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गंदा पानी बना राहगीरों के लिए मुसीबत
विज्ञापन
राजौंद। खंड के गांव किछाना में मुख्य सड़क पर भरा गंदा पानी राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब है। यहां पानी की निकासी न होने और नाले न होने के कारण गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है।
लोग मोहल्ले में संक्रामक बीमारी फैलने का अंदेशा बताते हैं। ग्रामीण हरिकेश, राजपाल, किताब सिंह, ईशम सिंह, रोहतास राजू, ओमपाल ने बताया कि शिकायत के बाद भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। पूरा गांव परेशान है। रोजाना कोई न कोई चोटिल होता रहता है। स्कूल में आने जाने का रास्ता भी यही है, लेकिन बार-बार मांग करने के बावजूद भी सुनाई नहीं हुई हो रही जिससे लोगों को अब तो सडक़ों पर उतरने पर मजबूर होना पड़ेगा। संवाद