फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sanitation workers raised slogans in support of the demands

Kaithal News: मांगों के समर्थन में सफाई कर्मियों ने की नारेबाजी

Thu, 18 Jul 2024 06:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 18 Jul 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers raised slogans in support of the demands
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डोर-डू-डोर कर्मियों को वेतन दिलाने सहित अन्य मांगों के लिए नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ की ओर से दिया गया धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। नारेबाजी कर विरोध जताया।

धरने की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान बिट्टू बहोत ने की संचालन ब्लॉक सचिव विजय गिल ने किया। इसमें सफाई, फायर व कार्यालय के कर्मी शामिल हुए। संघ के राज्य मुख्य संगठन कर्ता व एसकेएस के जिला प्रधान शिवचरण, जिला सचिव मास्टर रामपाल शर्मा, राज्य उपप्रधान राजेंद्र सिणंद, केंद्रीय कमेटी सदस्य जयप्रकाश, गौरव टांक, विक्की टांक व ब्लॉक प्रधान बिट्टू बहोत ने कहा कि राज्य सरकार लगातार दलित कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस अवसर पर सचिव विजय गिल, पूर्व प्रधान महेंद्र कुमार बिड़लान, रामदेव, सोनू कल्याण, सूरज कल्याण, सुरेश कुमार, अमित गिल, सतीश कुमार, सरोज, बीना रानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सिंचाई विभाग कार्यालय में बुधवार को पेंशन बहाली संघर्ष समिति की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान सुरेंद्र माजरा ने की। इसमें कर्मचारियों ने 10 अगस्त को निकाले जाने वाले आक्रोश मार्च पर विचार-विमर्श किया। आक्रोश मार्च सचिवालय से शहीद स्मारक तक निकाला जाएगा। सचिवालय में सभी साथी चलेंगे और पिहोवा चौक होते हुए शहीद स्मारक पर जाकर इसका समापन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed