{"_id":"66b7c58b7b0e1af09c0d7f54","slug":"sampan-khedi-medical-college-may-be-completed-before-the-deadline-kaithal-news-c-18-1-knl1004-450496-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तय सीमा से पहले पूरा हो सकता है सांपन खेड़ी का मेडिकल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तय सीमा से पहले पूरा हो सकता है सांपन खेड़ी का मेडिकल कॉलेज
Sun, 11 Aug 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
कमल बहल
कैथल। जिले में करनाल रोड पर स्थित सांपन खेड़ी में बन रहे मेडिकल कॉलेज में करीब 40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। ऐसे में कॉलेज का निर्माण कार्य 30 महीने की बजाय 24 से 26 महीने के अंदर भी पूरा हो सकता है।
गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज पर 997 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई के लिए 100 सीटें और 500 बेड का अस्पताल बनाया जाना है। इस मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य वर्ष 2023 की अक्तूबर में शुरू किया गया था। इसका निर्माण कार्य कोलकाता की एक कंपनी की ओर से किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज का भवन 10 मंजिल तक बनना है। इसमें से अभी तक निर्माण कार्य करने वाली कंपनी ने आठ मंजिला भवन को खड़ा कर लिया गया है।
कॉलेज में मिलेंगी 100 एमबीबीएस सीटें, 100 विद्यार्थी बन पाएंगे डॉक्टर
इस मेडिकल कॉलेज में शुरुआत में 100 सीटें निर्धारित की गई हैं। इससे जिले के विद्यार्थी अब डॉक्टर बन पाएंगे। कॉलेज के साथ ही 500 बेड का अस्पताल भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
500 बेड का अस्पताल बनने के बाद जिले में स्वास्थ्य सेवाएं भी बेहतर होंगी और गरीब व जरूरतमंद लोगों को अच्छा इलाज मिल पाएगा।
गौरतलब है कि इस समय कैथल में जिला नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों का काफी अभाव है। डॉक्टरों की अभाव के कारण मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पाती। यही नहीं, कैथल जिले के पंजाब से सटा होने के कारण पंजाब बॉर्डर पर स्थित गांवों के लोगों भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाएंगी।
निर्माण प्रक्रिया की टाइमलाइन
n
पूर्व मुख्यमंत्री ने वर्ष 2020 में सिरसा व कैथल में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की।
n
वर्ष 2021 में सांपन खेड़ी गांव की पंचायत ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण के 20 एकड़ पंचायती जमीन सरकार को दी।
n
वर्ष 2022 के सितंबर में कैथल में आयोजित रैली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने 997 करोड़ का बजट जारी किया।
n
वर्ष 2023 के जून माह में कॉलेज निर्माण को लेकर करीब 650 करोड़ रुपये की पहली किस्त हुई जारी।
n
वर्ष 2023 में 16 अक्टूबर को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की थी।
n
अब यह मेडिकल कॉलेज 2026 की शुरुआत तक पूरा हो सकता है।
जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए इस मेडिकल कॉलेज का निर्माण समय सीमा से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा। वैसे तो अभी करीब डेढ़ साल का समय इसके भवन के निर्माण कार्य पूरा करने में बाकी है परंतु इसे आगामी एक वर्ष में पूरा करवा दिया जाएगा। इस मेडिकल कॉलेज को वर्ष 2025 के खत्म होने पहले ही शुरू करवाया जाएगा। -लीला राम, भाजपा विधायक, कैथल।