{"_id":"663f2791d06286066b010fb3","slug":"saini-is-intoxicated-with-the-arrogance-of-power-surjewala-kaithal-news-c-18-1-knl1004-386764-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनी सत्ता के अहंकार में चूर : सुरजेवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनी सत्ता के अहंकार में चूर : सुरजेवाला
Sat, 11 May 2024 01:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 11 May 2024 01:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार को जिले के कई गांवों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस मौके पर सुरजेवाला ने पाडला, मानस, गढ़ी, छौत, फ्रांसवाला, पट्टी खोत, माघोमाजरी, कुलतारण, जगदीशपुरा, उझाना, दयोहरा, खुराना, पट्टी अफगान व शहर के कई वार्ड में जनसंपर्क किया। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार धोखे, विश्वासघात और जुमले जैसे तीन रास्तों पर चल रही है। भाजपा सरकार ने जातपात और धर्म के नाम पर देश को 50 साल पीछे धकेलने का कार्य किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा किभाजपा को केवल एक काम आता है, समाज को बांटना। जो प्रदेश कभी पूरे देश में खुशहाली की प्रतीक था, आज इस भाजपा सरकार ने उसे बदहाली में बदल दिया है। संवाद