{"_id":"67744c740ba276430b05eeca","slug":"sai-sandhya-held-on-the-occasion-of-new-year-devotees-danced-kaithal-news-c-18-1-knl1004-551105-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नए साल के उपलक्ष्य में हुई साईंं संध्या, झूमे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नए साल के उपलक्ष्य में हुई साईंं संध्या, झूमे भक्त
Wed, 01 Jan 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। श्री शिरडी साईंं शरणम् धाम संस्था कैथल की ओर से साईंं मंदिर में आयोजित वर्ष 2024 के अंतिम दिन मंगलवार को साईंं संध्या का आयोजन किया गया। संकीर्तन के दौरान साईं भक्त जमकर झूमे।
भजन गायकों ने बाबा साईंं के भजनों का गुणगान किया। वहीं, कार्यक्रम में शिरडी साईं बाबा सेवक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपीएस गाजियाबाद से साईं उत्सव में विशेष तौर पहुंचे और उन्होंने बाबा की पूजा अर्चना की। समाज सेवी संस्था सेवा संघ के संस्थापक एवं बाबा बंदा बहादुर संस्था के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शिव शंकर पाहवा ने कहा कि वास्तव में यह सच्चाई है कि इस साईं मंदिर में आकर आत्मिक शांति मिलती है और साईं बाबा श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
हैफेड चेयरमैन एवं समाजसेवी कैलाश भक्त ने कहा कि इस नववर्ष की पावन बेला पर हम सब साईं बाबा की कृपा सब पर बनी रहे।
इस मौके पर सेवा संघ के महासचिव अशोक भारती, अरविंद चावला, बर्फानी सेवा मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र गर्ग, समाजसेवी सुभाष गोयल, अनिल गुलाटी, सुरेश अलहाबादी, प्रमुख व्यापारी रमेश सचदेवा, चावला उद्योगपति एवं एक्सपोर्टर नरेंद्र मिगलानी, अमरजीत छाबड़ा , दाल थोक विक्रेता सुरेश गोयल सीवन वाले, कालड़ा परिवार, कैथल बाइसाइकिल क्लब के अध्यक्ष रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।