{"_id":"66ff0831b4b398ab3c0a5fa5","slug":"saare-log-lugaee-paanch-ko-vot-daalakai-karayo-yahee-kamaee-kaithal-news-c-18-1-knl1004-491152-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सारे लोग-लुगाई पांच को वोट डालकै, करयो यही कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सारे लोग-लुगाई पांच को वोट डालकै, करयो यही कमाई
Fri, 04 Oct 2024 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 04 Oct 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। विधानसभा चुनाव के तहत पांच अक्तूबर को होने वाली मतदान प्रक्रिया के तहत अमर उजाला की ओर से मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए वीरवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान के कार्यक्रम शहर के पिहोवा चौक स्थित महाराजा अग्रसेन शक्ति स्थल पर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गुहला के रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम कृष्ण कुमार ने हस्ताक्षर करके किया। इस कार्यक्रम में शहरवासियों ने मतदान जागरूकता अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए हस्ताक्षर किए।
इस दौरान उन्होंने सभी को निष्पक्ष रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर युवाओं और अन्य लोगों की ओर से मतदान के लिए आकर्षण स्लोगन भी लिखे। इसमें हिंदी प्राध्यापक व हरियाणवीं कवि सतबीर सिंह जागलान ने गाबरु छारे-छोरी बुढ्डे लोग-लुगाई पांच अक्तूबर वोट डालकै, करयो यही कमाई और मुर्राह नस्ल की भैंस का दूध-दही घी खाणा, पांच अक्तूबर को पोलिंग बूथ पर डालन सबनै जाणा सै स्लोगन आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
वहीं, मुख्य अतिथि रहे एसडीएम कृष्ण कुमार ने भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए एक स्लोगन लिखा। इसमें उन्होंने लिखा, राष्ट्रहित में अवश्य करें मतदान, यह है आपका अधिकार। इसके अलावा अन्य लोगों की ओर से भी
मतदान को लेकर प्रेरित करते हुए स्लोगन लिखे गए।
अमर उजाला की तरफ से चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में शहरवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने हस्ताक्षर करते हुए दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने के लिए कहा। दोपहर तक चलाए गए अभियान में 500 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर करते हुए रिकॉर्ड तोड़ मतदान करने का दावा किया। इस हस्ताक्षर अभियान में सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक, युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
एसडीएम बोले, यह हमारा कर्तव्य, इसका जरूर करें निर्वहन
मुख्य अतिथि रहे गुहला के रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम कृष्ण कुमार ने हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लेने वाले लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान हमारा अधिकार होने के साथ ही एक कर्तव्य भी है। इसलिए हमें अपने कर्तव्य का जरूर निर्वहन करना है। यदि हम बढ़-चढ़कर मतदान करेंगे तो बेहतर ढंग से लोकतंत्र को मजबूत बना सकेंगे।
ये संस्थाएं हुईं शामिल
महाराजा अग्रसेन शक्ति स्थल समिति, रेल यात्री कल्याण समिति, श्री नर नारायण सेवा समिति, सनातन धर्म सभा सहित अन्य कई सामाजिक संस्थाओं ने इस हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया।
ये रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में वेद प्रकाश गर्ग, धर्मवीर गर्ग, ऋषि गोयल, सुनील गोयल, विजय सिंगला, हिमांशु गोयल, सतपाल मंगला, सुरेश चौधरी, गोपाल गर्ग, प्रवीण चौधरी, दुर्गा प्रसाद, हुकम चंद गर्ग, सेवानिवृत्त कृष्ण कालड़ा, सतबीर जागलान, लाजपत सिंगला, अशोक गुप्ता, धर्मबीर कैमिस्ट, श्याम लाल खंडूजा, सुरेश शर्मा, प्रवीन चौधरी, विरेंद्र पीटीआई, अभिषेक, अंजली, काजल सन्नी, सतपाल गुप्ता, एएसआई अनिल कुमार, रमेश कुमार, हरपाल सिंह, सुखविंद्र पटवारी, भूषण गोयल आदि मौजूद रहे।