{"_id":"64b8437fc1cfc7c5b20fcd74","slug":"ruckus-on-adding-the-word-gurjar-kaithal-news-c-18-1-knl1004-177347-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सम्राट मिहिर भोज के नाम संग गुर्जर शब्द जोड़ने पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सम्राट मिहिर भोज के नाम संग गुर्जर शब्द जोड़ने पर बवाल
Thu, 20 Jul 2023 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
कैथल। कुरुक्षेत्र रोड स्थित बाइपास चौक पर सम्राट मिहिर भोज की नई प्रतिमा पर उनके नाम के साथ गुर्जर शब्द जोड़ने को लेकर बवाल हो गया। इस प्रतिमा का आज शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने अनावरण करना है, मगर राजपूत समाज के लोग सम्राट मिहिर भोज को गुर्जर समाज से बताए जाने पर कड़ा ऐतराज जता रहे हैं। इसी विरोध के चलते कैथल में खूब हंगामा हुआ।
पुलिस को इस दौरान प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए न केवल हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, बल्कि 90 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले जाया गया। स्थिति पर काबू पाने के लिए तीन जिलों से भी पुलिस फोर्स मौजूद रही, जबकि बुधवार शाम तक स्थिति तनावपूर्ण रही। समाचार लिखे जाने तक राजपूत समाज के लोग चौक पर स्थापित की जाने वाली प्रतिमा पर गुर्जर शब्द हटवाने की मांग को लेकर कुछ समय तक चौक से 200 मीटर दूरी पर धरना जारी रहा। इसके बाद वे हनुमान वाटिका में पार्क में बैठ गए।
वहीं, बुधवार को पूरा दिन छोटू राम चौक से लेकर अंबाला रोड बाइपास तक का रास्ता एहतियातन बंद रखा गया। जिस कारण लोगों को परेशानी हुई। राजपूत समाज का कहना है कि मिहिर भोज राजपूत समाज से थे। इसलिए उनके आगे गुर्जर शब्द नहीं लिखा जाना चाहिए। इसी मांग को लेकर वे आंदोलनरत हैं। दूसरी ओर, गुर्जर समाज का कहना है सम्राट मिहिर भोज गुर्जर समाज से थे। दोनों पक्षों के दावे के बीच वीरवार को शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर प्रतिमा का अनावरण करने पहुंच रहे हैं। इसी कारण से एक दिन पहले राजपूत समाज के लोगों ने चौक पर धरना देने की मांग पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों को चौक पर जाने से रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड लगाए थे। एक बैरिकेड तोड़कर प्रदर्शनकारी जैसे ही आगे बढ़ने लगे तो पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने वाटर कैनन भी मौके पर तैनात कर प्रर्दशनकारियों को रोकने की चेतावनी दी। देरशाम तक तनाव की स्थिति बनी रही। रात को भी एसपी अभिषेक जोरवाल ने भी चौक पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
कानून व्यवस्था भंग नहीं होने देंगे : एसपी
एसपी अभिषेक जोरवाल ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। इसके लिए दो हजार पुलिस कर्मियों की पुलिस फोर्स रिजर्व रखी गई है।