फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   RTPCR lab stablish in kalayat

कलायत सीएचसी में बनेगी आरटीपीसीआर लैब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
RTPCR lab stablish in kalayat
अब कोराना के सैंपलों की जांच जिले में ही हो सकेगी। मुख्यमंत्री के आदेश पर कलायत की सीएचसी में एनटीपीसीआर लैब बनाई जाएगी। लैब को स्थापित करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। डीसी सुजान सिंह यादव ने शनिवार को कलायत सीएचसी का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को जल्द काम पूरा करने के निर्देेश जारी किए।
विज्ञापन

डीसी सुजान सिंह ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार कलायत के नए सरकारी अस्पताल में आरटीपीसीआर लैब स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके बाद जिले में ही कोरोना के आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच हो सकेगी। इसके अलावा इसी अस्पताल में 40 बेडों का डेडिकेटेड कोविड हेल्थ केंद्र बनाया जाएगा, जिससे जरूरत पड़ने पर क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में वैक्सीनेशन के लिए आए हुए लोगों से बात की और उनका कुशलक्षेम जाना। डीसी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी कार्य बचा है, उसे शीघ्र अतिशीघ्र पूरा करे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लैब बनने की जो भी प्रक्रिया है, उसे जल्द पूरा करें। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में सफाई का विशेष ध्यान रखें और पौधारोपण करें। इस मौके पर एसडीएम विरेंद्र ढुल, डॉ. प्रगति, डॉ. कुलदीप, डॉ. प्रदीप नागर मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि जिले में अभी तक सैंपल जांच के लिए बाहर भेजे जा रहे हैं। कलायत में यदि यह लैब शुरू हो जाती है तो सभी एनटीपीसीआर टेस्ट यहीं होंगे और बाहर सैंपल भेजने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed