फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rs 8.50 lakh swindled under the pretext of arranging an Australian visa.

Kaithal News: ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने का झांसा देकर 8.50 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Rs 8.50 lakh swindled under the pretext of arranging an Australian visa.
कैथल। ऑस्ट्रेलिया का स्टूडेंट वीजा लगवाने के नाम पर करीब 8.50 लाख रुपये ठग लिए। रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। गांव मटौर निवासी बलविंद्र की शिकायत पर कलायत थाना पुलिस ने कुरुक्षेत्र निवासी अरुण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए किया था संपर्क
बलविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने बेटे गुरमीत को ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए मार्च 2024 में अरुण से संपर्क किया था। आरोपी ने ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद कुरुक्षेत्र के सेक्टर-10 स्थित आरोपी के कार्यालय विक्टोरिया ग्लोबल एजुकेशन सर्विस सेंटर में उसके बेटे का पीटीई टेस्ट करवाया गया। शिकायत के अनुसार गुरमीत के 6.5 बैंड आने के बाद आरोपी ने उसकी पत्नी के नाम से बैंक खाता खुलवाया और अलग-अलग माध्यमों से रकम ली।
विज्ञापन

पहले 5.90 लाख फिर 8.50 लाख लिए
शिकायतकर्ता के अनुसार 18 अप्रैल 2024 को आरोपी के बताए खाते में 5.90 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। इसके बाद भी अलग-अलग तारीखों पर रकम ली गई और कुल करीब 8.50 लाख रुपये दिए गए। काफी समय बीतने के बावजूद वीजा नहीं लगा तो बलविंद्र ने आरोपी से रकम वापस मांगी। आरोप है कि आरोपी ने कुछ रकम लौटाने का भरोसा दिया लेकिन बाद में टालमटोल करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


1.75 लाख लौटाए, बाकी रुपये मांगने पर धमकी का आरोप
शिकायत के अनुसार मार्च 2026 में आरोपी ने अलग-अलग बैंक खातों में 1.25 लाख और 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद शेष रकम वापस मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर उसने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मांग कि है कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाए।
डीएसपी रोहताश ने बताया कि मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed