फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rs 2.48 lakh stolen from cement store

Kaithal News: सीमेंट स्टोर से 2.48 लाख रुपये चोरी

Fri, 27 Sep 2024 08:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 27 Sep 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
Rs 2.48 lakh stolen from cement store
कैथल। गांव धनौरी में चोर एक सीमेंट स्टोर से दो लाख 48 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी मंदीप ने सदर थाना में शिकायत दी कि गांव में बस स्टैंड के पास उसकी सीमेंट व रेत-बजरी की दुकान है। 24 सितंबर को दोपहर बाद अज्ञात आरोपी उसकी दुकान से दो लाख 48 हजार रुपये चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादशराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

कैथल। दो मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को 27 बोतल देसी शराब सहित काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना तितरम पुलिस ने गांव हरसौला रोड स्थित एक होटल पर दबिश देकर आरोपी गांव प्योदा निवासी जसमेर को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे 13 बोतल शराब बरामद हुई। एक अन्य मामले में चौकी अनाज मंडी पुलिस ने जाखौली अड्डा कैथल के पास एक दुकान पर दबिश देकर जाखौली अड्डा कैथल निवासी ललित उर्फ शल्ली को काबू किया। जांच के दौरान आरोपी से 14 बोतल शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed