फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rs 12.08 crore sent for stubble management

Kaithal News: पराली प्रबंधन के लिए भेजे 12.08 करोड़ रुपये

Fri, 19 May 2023 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 19 May 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Rs 12.08 crore sent for stubble management
कैथल। जिले में पराली को न जलाकर उसका प्रबंधन करने वाले लगभग 19 हजार किसानों के लिए खुशखबरी है। उनके खातों में सरकार ने करीब 12 करोड़ आठ लाख रुपये डाले हैं। योजना के तहत इससे पहले मार्च माह में पहली किस्त लगभग चार करोड़ रुपये किसानों के खातों में डाली गई थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इन किसानों ने विभिन्न मशीनों के जरिए पराली प्रबंधन का काम किया था। इनके खातों में कृषि विभाग ने एक हजार प्रति एकड़ की दर से राशि डाल दी है। सहायक कृषि अभियंता कैथल जगदीश मलिक ने बताया कि वर्ष 2022-23 में कैथल में 19 हजार किसानों ने एक लाख 86 हजार एकड़ के लिए विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया था।
विज्ञापन


इसके लिए विभाग द्वारा इन सभी किसानों को 1000 प्रति एकड़ सहायता राशि दी जानी थी। इस स्कीम के तहत लगभग पांच हजार किसानों ने पराली के सीटू प्रबंधन के लिए आवेदन किया था, यानी इन किसानों ने कृषि यंत्रो के माध्यम से पराली को काटकर खेत में ही मिला दिया था। लगभग 14 हजार किसानों ने पराली के एक्स सीटू प्रबंधन के माध्यम से स्ट्रा बेलर मशीन से पराली की गांठे बनवाई। इस स्कीम में जिला कैथल हरियाणा में अग्रणी रहा। इससे आग लगने की घटनाएं 50 प्रतिशत कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस स्कीम के तहत पहली किस्त लगभग चार करोड़ रुपये मार्च माह में ही किसानों के खातों में डाल दी गई थी और दूसरी किस्त मुख्यालय से बजट प्राप्त होते ही लगभग 12 करोड़ आठ लाख रुपये किसानों के खातों में डाल दी गई है। उन्होंने किसानों से अपील की कि इस वर्ष भी ज्यादा से ज्यादा किसान इस स्कीम का लाभ उठाएं और वातावरण व भूमि को प्रदूषित होने से बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed