{"_id":"57e817484f1c1bf90a573ff8","slug":"rotry-club-40th-aniversry-celebration-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटरी क्लब कैथल ने मनाई 40वीं वर्षगांठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटरी क्लब कैथल ने मनाई 40वीं वर्षगांठ
ब्यूरो कैथल
Updated Sun, 25 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रस्तुति देती महिला सदस्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोटरी क्लब कैथल की स्थापना के 40 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में क्लब द्वारा आरकेएम पैलेस में उत्कर्ष कार्यक्रम का आयोजन कर सफलता का जश्न मनाया। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 जोनल इंटरसिटी सदस्यता विकास उत्कर्ष नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने भाग लिया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रमेन अनेजा ने की। कार्यक्रम में पांच राज्यों के 40 रोटरी क्लब सदस्यों व पदाधिकारियों शिरकत की। उत्कर्ष कार्यक्रम में रोटरी की सदस्यता बढ़ाए जाने पर विचार-विमर्श किया गया। जिसमें सभी क्लबों द्वारा बढ़ाए गए सदस्यों की संख्या का ब्योरा दिया गया। रोटरी इंटरनेशनल के पूर्व प्रधान राजा आरके साबू ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कैथल क्लब को 40 साल पूरे होने व सदस्यता में 60 प्रतिशत बढ़ोत्तरी पर विशेष तौर पर बधाई दी।
मुख्यातिथि सुरजेवाला ने कहा कि रोटरी क्लब ने समाज सेवा के क्षेत्र में अनूठा आयाम स्थापित किया है। विशेष रूप से कैथल की टीम ने इस क्षेत्र में अपनी जो पहचान बनाई है। उन्होंने जिला गवर्नर का आह्वान किया कि रोटरी जिला की ओर से जो भी प्रोजेक्ट कैथल क्लब के माध्यम से शुरू किए जाएंगे, वे उनमें हर संभव सहयोग करेंगे। इस अवसर पर कैथल क्लब सदस्यों ने चेयरमैन आनंद खुरानिया के नेतृत्व में तैयार की गई 40 साल के समाज सेवा कार्यों की प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रस्तुत की।
क्लब की महिला सदस्यों द्वारा अलग से मीनू गोयल के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाहर से आए हुए लोगों को कैथल के ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व के स्थलों हनुमान जी की जन्मस्थली अंजनी के टीले सहित अन्य तीर्थों व मुख्य स्थलों पर तैयार एक रिपोर्ट सौंपी। साथ ही हिंदू कन्या स्कूल की छात्राओं ने हनुमान चालीसा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रधान राजेश गोयल, सचिव नीरज गर्ग, उप-प्रधान विजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष महावीर, पूर्व प्रधान रत्न बंसल, सतीश बंसल, दीपक गार, सुदेश बंसल, सुनील चौधरी, संदीप चौधरी, प्रवीण चौधरी, प्रवीण गुप्ता, प्रदीप सेठ, राहुल खुरानिया, राजीव जैन, नरेंद्र गुप्ता, पार्थ खुरानिया, जितेंद्र ढींगड़ा, विपुल खुरानिया सहित क्लब के प्रदेश भर से आए सदस्यों ने भाग लिया।