फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Roof of disabled farmer's house collapses in Karora

Kaithal News: करोड़ा में दिव्यांग किसान के मकान की छत गिरी

Wed, 13 Mar 2024 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 13 Mar 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Roof of disabled farmer's house collapses in Karora
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाई। करोड़ा गांव में सोमवार रात के समय दो मंजिला मकान की छत गिरने से एक आधा एकड़ की खेती करने वाले दिव्यांग किसान के मकान की छत ढह गई। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा टल गया।

अचानक दो मंजिला मकान की छत नीचे गिर गई। नीचे पशु बंधे हुए थे, जो मलबे के नीचे दब गए। मकान की छत गिरने से एक बड़ा धमाका हुआ और धमाके की आवाज सुनकर आस पडोस के लोग वहां भागकर आये। लोगों ने देख कि घर वाले सही सलामत हैं, परंतु पशु मलबे में दब गए हैं। उन्होंने तुरंत मलबे के नीचे से पशुओं को बाहर निकालने लग गए।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि परिवार बाल- बाल बच गया। मकान मालिक कर्म सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले दिन बारिश आई थी, तो उस समय उसके मकान में दरार पड़ गई थी, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते वह मकान को ठीक नही करवा सका। मकान मालिक एक छोटा सा किसान है। वह केवल आधे एकड़ की खेती ही करता है और उसके बच्चे भी बहुत छोटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब उसके सामने मकान बनाने की समस्या पैदा हो गई है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते अब उसको इन टूटे मकान में ही रहना पड़ेगा। वह खुद भी दिव्यांग है, जो चल फिर नहीं सकते।


इधर, इसने खेत में जो गेहूं की बुआई करवाई थी वो भी बारिश और ओलावृष्टि से खराब हो चुकी है। उसकी कमाई का कोई ओर साधन नहीं है। उसने व ग्रामीणों ने प्रशासन, हल्का विधायक रणधीर सिंह गोलन व संस्थाओं से गुहार लगाई है की परिवार की मदद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed