फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Robbery on faith, camp on target...

आस्था पर डकैती, निशाने पर डेरे....

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Robbery on faith, camp on target...
कैथल। गांव बाबा लदाना स्थित बाबा राजपुरी के जिस मठ में डकैती हुई, उस मठ की आस्था हरियाणा सहित पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, चंडीगढ़ और उत्तराखंड के श्रद्धालुओं से जुड़ी है। विदेशों से भी श्रद्धालु बाबा राजपुरी के मंदिर में दर्शन-पूजन करने आते हैं। दशहरे पर डेरे में विशाल मेला लगता है, जिसमें जिले के साथ-साथ अन्य स्थानों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। दूध, अनाज और प्रसाद के साथ बाबा राजपुरी की पूजा कर श्रद्धालु धन-धान्य और पशुधन में वृद्धि की कामना करते हैं।
विज्ञापन

मान्यता है कि बाबा राजपुरी के डेरे में पूजा करने से पशुधन में वृद्धि होती है और परिवार में खुशहाली आती है। बाबा राजपुरी को गायों से बेहद स्नेह था। अब डेरे की देखरेख महंत दूजपुरी कर रहे हैं। आज भी डेरे में सैकड़ों वर्ष पुराना जाल का पेड़ है। बाबा राजपुरी डेरे के 22वें महंत दूजपुरी ने बताया कि करीब साढ़े पांच सौ वर्ष पहले गांव बाबा लदाना में एक बच्चे का जन्म हुआ, जो शैशव काल में ही महान योगी की तरह थे। उसकी आत्मलीनता देखते हुए परिजनों ने उसे अपना रास्ता चुनने की आजादी दी। जो बाद में बाबा राजपुरी के नाम से प्रसिद्ध हुए। यहां स्थित डेरा बाबा राजपुरी स्वामी विवेकानंद के गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस के गुरु महंत तोतापुरी महाराज की समाधि इसी डेरे में है।
विज्ञापन

बाबा बालक पुरी महाराज ने महा निर्वाणी अखाड़े का निर्माण करवाया, जो नागा साधुओं का पहला अखाड़ा माना जाता है। उन्होंने भी यहां पर तप किया था। अब तक डेरे में 22 महंत गद्दी पर रह चुके हैं। मान्यता है कि माता हिंगलाज आसोज माह की अष्टमी की रात को अब भी डेरे में बने मंदिर में आती हैं और जाल के पेड़ पर धागा बांधकर जाती हैं। उनके आगमन के बाद हवन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। दशहरे के दिन मंदिर में लगे जाल के पेड़ पर बाबा राजपुरी और माता हिंगलाज की पूजा कर ध्वजा चढ़ाई जाती है। इसके बाद तीन दिन के मेले का शुभारंभ किया जाता है। मेले के दौरान दिन रात पूजा पाठ का कार्य होता है। श्रद्धालु समाधि पर दूध, घी और मक्खन चढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंत ने बताया कि मठ में पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जब यहां पुलिस सुरक्षा की जरूरत पड़ी हो। ऐसे में मठ व साधुओं की सुरक्षा को देखते हुए यहां कर्मचारी तैनात किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed