फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Robbery in the monastery by taking the Mahant hostage, the miscreants took cash and jewelery worth lakhs

कैथल: गांव बाबा लदाना में महंत को बंधक बनाकर मठ में डकैती, लाखों के नकदी-जेवर ले गए बदमाश

Wed, 27 Apr 2022 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Apr 2022 03:18 AM IST
सार

गांव बाबा लदाना स्थित बाबा राजपुरी मठ में नकाबपोशों ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी जाते समय सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ ले गए। पुलिस की कई टीमें केस दर्ज कर डकैतों की तलाश में जुटी हैं।

विज्ञापन
Robbery in the monastery by taking the Mahant hostage, the miscreants took cash and jewelery worth lakhs
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कैथल के गांव बाबा लदाना स्थित बाबा राजपुरी मठ में नकाबपोश बदमाशों ने सोमवार की आधी रात को डकैती की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी मठ से करीब सात लाख रुपये नकद, चार तोले से ज्यादा की चार सोने की अंगूठी और दो मोबाइल लूटकर फरार हो गए। इससे पहले डंडे और लाठियों के बल पर आरोपियों ने महंत को कमरे में बंधक बनाया।

विज्ञापन


कोई सुबूत न बचे, इसलिए कैमरे की डीवीआर भी नकाबपोश साथ ले गए। घटना की सूचना पाकर सीआईए-वन और सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शिकायत के आधार पर डकैती सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मठ के महंत दूजपुरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे बाबा राजपुरी मठ गांव बाबा लदाना की गद्दी पर आसीन हैं। मठ का सारा कामकाज और लेनदेन उनकी देखरेख में होता है। इसके अलावा बाबा छोटू गिरी उनके पास रहते हैं। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल की देर रात 12 से एक बजे के बीच वे मठ में बने अपने कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा छोटू गिरी भी दूसरे कमरे में सो रहे थे। तभी कुछ व्यक्ति मठ में आए और उनके कमरे के दरवाजे पर धक्का मारकर कुंडी तोड़ दी। इससे दरवाजा खुल गया। तभी उन्होंने देखा कि चार-पांच अज्ञात आरोपी मुंह पर कपड़ा बांधे और हाथों में डंडे लिए थे। उन्होंने बाबा छोटू गिरी के हाथ बांधे हुए थे।

उनमेें से 2-3 लड़के कमरे के अंदर आए और धमकाने लगे कि डेरे के पैसे कहां रखे हैं। उन्होंने पैसे बताने से मना कर दिया तो आरोपियों ने कमरे की तलाशी शुरू कर दी और सामान इधर-उधर बिखेर दिया। फिर अंदर वाले कमरे में बनी लकड़ी की अलमारी में रखे सात लाख रुपये की नगदी उठा ली। ये सात लाख रुपये दो दिन पहले डेरा एक ओंकार खेड़ा गांव निगदू करनाल से लेकर आए थे।

यही नहीं आरोपियों ने उनके आसन के पास रखे बैग में रखी चार सोने की अंगूठियां भी निकाल ली तथा सामने दीवार पर टंगी कुछ पैसों की मालाएं भी उठा ली। आरोपी उनकी गाड़ी की चाबी व दो मोबाइल भी उठा ले गए। जाते-जाते बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर निकाल ली और उन्हें कमरे में बंद कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि नकदी-जेवर समेत करीब साढ़े आठ लाख रुपये की डकैती की गई है।


नकाबपोशों के जाने के बाद कमरे की खिड़की तोड़कर वे दोनों बाहर निकले और लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। थोड़ी देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि केस दर्ज कर सीआईए-वन और टू सहित अन्य टीमें अलग-अलग तथ्यों के आधार पर जांच कर रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed