{"_id":"585192434f1c1b896064a120","slug":"roadways-workers-salary-protest-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी वेतनमान घटाने पर रोडवेज कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी वेतनमान घटाने पर रोडवेज कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, चक्का जाम
ब्यूरो कैथल
Updated Thu, 15 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
तकनीकी वेतनमान हटाने के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों को दिए जाने वाला तकनीकी वेतनमान हटाने के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। बुधवार को सर्व कर्मचारी संघ के अह्वान पर हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन के कर्मचारियों ने वेतनमान को घटाने पर बसों का चक्का जाम कर दिया। जिस कारण यहां आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कर्मचारी नए बस स्टैंड के गेट पर बैठ गए और सरकार की नीतियों का विरोध करने लगे। प्रदर्शन की अध्यक्षता डिपो प्रधान कृष्ण चंद ने की व मंच का संचालन गुरुदयाल ने किया। प्रदर्शन के दौरान राज्य उप महासचिव जसबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 6500 कर्मशाला कर्मचारियों के तकनीकी वेतनमान को फंक्शनल वेतनमान मानने से इंकार कर दिया है। इस फैसले को कर्मचारी किसी भी सूरत में सहन नहीं करेंगे। जब हरियाणा सरकार सत्ता में आयी थी तो सरकार ने बहुत सारे वादे कर्मचारियों के हित में किये थे। लेकिन अपने सारे वादे भूल गयी।
डिपो प्रधान कृष्ण चंद गुल्याणा व राज्य कमेटी के सदस्य राजकुमार नेपेवाला ने कहा कि सरकार का तानाशाही रवैया किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार अब भी मनमर्जी करने का मन बनाए हुए है तो आगामी आंदोलन के रूप में विधानसभा घेराव का आह्वान किया जा सकता है। इस अवसर पर जगतार सिंह जिंजर, अजीत सिंह किठाना, अमित कुमार तितरम, रणबीर बालू, सुरेश नरड़, सोनू धीमान, संजय मटौर, सुरेश जखोली, शमशेर जांगड़ा, बारु राम ,नरेश बढ़सीकरी, सरीफ दिन, सुरेश मराठा, वीरेंद्र बालू, संदीप डूमरखां, सूखा सरदार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।