{"_id":"68bb431dbf84e1063f0ee479","slug":"roadways-bus-brakes-fail-in-khanpur-kaithal-news-c-18-1-knl1004-732384-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खानपुर में रोडवेज बस के ब्रेक फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खानपुर में रोडवेज बस के ब्रेक फेल
Sat, 06 Sep 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। खानपुर में गुरु गोबिंद सिंह खेल स्टेडियम के पास शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। चीका से कैथल आ रही हरियाणा रोडवेज की बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए, लेकिन चालक की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित बच गए।
यह बस पटियाला से कैथल आ रही थी। जैसे ही बस गांव खानपुर के समीप पहुंची, अचानक तेज आवाज हुई। चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की तो ब्रेक काम नहीं किए। जांच में पाया गया कि ब्रेक के प्रेशर का पाइप फटने से बस के ब्रेक पूरी तरह फेल हो गए थे।
गनीमत रही कि सामने से कोई बड़ा वाहन नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बस के रुकने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। यात्रियों ने कहा कि यदि चालक समय रहते बस पर नियंत्रण न करता, तो गंभीर परिणाम हो सकते थे।
विज्ञापन
यात्रियों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बसों की सही समय पर मरम्मत नहीं की जाती, जिससे उनकी जान खतरे में पड़ती है। सूचना मिलने पर कैथल डिपो से दूसरी बस भेजी गई, जिसने यात्रियों को सुरक्षित कैथल पहुंचाया।