फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Roads damaged due to digging on Sautha Road

Kaithal News: सौथा रोड पर खोदाई से सड़कें खराब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Roads damaged due to digging on Sautha Road
सीवन। सौथा रोड पर सीवरेज के लिए कई बार खोदाई की गई और कई बार दोबारा से मिट्टी डाल कर उसे भर दिया गया। परंतु बार बार खोदाई के बाद सड़क बिलकुल खस्ता हाल में है। इस सडक़ को न बनाए जाने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सौथा रोड पर तो बिना बरसात के ही पानी खड़ा रहता है और बरसात के बाद तो इस सड़क से गुजरने की कल्पना करना भी कठिन हो जाता है।
पानी खड़ा रहने से लोगों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह रास्ता आगे सौथा, हरनौला, सैर, रामदासपुर, पहाड़पुर, उम्मेदपुर, जनेदपुर व अन्य डेरों को जाता है। यहां से आने जाने वाले लोगों की संख्या बहुत अधिक है। परंतु रास्ता खराब होने के कारण लोगों को दिक्कत होती है। यहां पर एक तालाब है जिसका पानी ओवरफ्लो हो कर सड़क पर आ जाता है। इसके कारण सड़क पर पानी खड़ा रहता है।
विज्ञापन

नगर निवासी इंद्रजीत मदान, भीषू चौधरी, राजेश मुंजाल, आशा शर्मा, शेर सिंह, हरि किशन, बंसी लाल, हरीश, सतीश कुमार, जरनैल सिंह, सुखवंत सिंह व अन्य ने बताया कि यह सड़क बहुत ही खस्ता हाल में है और कई बार खुदाई होने के बाद भी इसे बनाया नहीं गया है। सड़क पर रोड़े और मिट्टी होने के कारण फिसलन भी रहती है। पैदल चलने वालों को दिक्कत अधिक होती है क्योंकि उन्हें इसी गंदे पानी के बीच में से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर खड़े पानी से मच्छरों की भी भरमार रहती है। इस कारण से आस पास के लोगों को भी परेशानी होती है और बीमारी तक फैलने का खतरा बना रहता है। उनका कहना है कि इस पानी के सडक़ पर खड़े होने से परेशानी होती है। कई बार दो पहिया वाहन फिसल भी जाते हैं और पैदल जाने वालों को भी दिक्कत है। नगरपालिका प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं देर रहा है।

यह रास्ता दर्जनों गांवों व डेरों को सीवन से जोड़ता है। इस रास्ते के खराब होने से लोग कांगथली की ओर जाते हैं जिससे सीवन के व्यापार पर भी असर पड़ता है। इस रास्ते को ठीक करवाया जाए ताकि लोगों को सुविधा हो सके। ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed