फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Road Safety Forum filled the potholes and protested

Kaithal News: सड़क सुरक्षा मंच ने गड्ढे भरे और जताया विरोध

Sun, 19 Oct 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 19 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Road Safety Forum filled the potholes and protested
गुहला-चीका। क्षेत्र की खराब और जर्जर सड़कों से परेशान होकर शनिवार को संयुक्त सड़क सुरक्षा मंच के सदस्यों ने शहीद ऊधम सिंह चौक पर सड़क के गड्ढे खुद भरकर सरकार को जागरूक करने का प्रयास किया। इस दौरान मंच के सदस्यों ने प्रदेश सरकार और पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट जीवानंद कौशिक, एडवोकेट जीवन नैन, नरेश ढांडा, राजपाल राणा और धमेंद्र अरोड़ा ने बताया कि गुहला क्षेत्र की सड़कें बुरी तरह से टूट चुकी हैं और आमजन अपनी जान जोखिम में डालकर इन सड़कों पर सफर करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि कई बार विभाग को शिकायत करने के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। शनिवार को प्रदर्शन कके मंच के सदस्यों ने स्वयं गड्ढे भरकर सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने का प्रयास किया। सदस्यों ने कहा कि 27 अक्तूबर को शहीद ऊधम सिंह चौक पर सांकेतिक धरना दिया जाएगा और सरकार से गुहला की सड़कों को जल्द सुधाने की मांग की गई ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed