फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Road near civil hospital is in bad condition

Kaithal News: नागरिक अस्पताल के पास सड़क खस्ताहाल

Sun, 10 Aug 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 10 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Road near civil hospital is in bad condition
43 व 44 कैथल। जिला नागरिक अस्पताल के रास्ते जाने वाली खस्ताहाल हुई सड़क। संवाद - फोटो : फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। सेक्टर-18 स्थित जिला नागरिक अस्पताल तक जाने वाला मुख्य रास्ता जगह-जगह से टूटा हुआ है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण अस्पताल आने वाले मरीजों और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। चारों तरफ बिखरे गड्ढे रात के समय एंबुलेंस के आवागमन में बाधा बनते हैं और हादसों का खतरा बढ़ा देते हैं।

बारिश के दिनों में जलभराव से स्थिति और बिगड़ जाती है। गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को खतरे का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोग आरोप लगाते हैं कि संबंधित विभाग मरम्मत की बजाय केवल खानापूर्ति कर रहा है। शहर के कई चौराहों और मार्गों पर भी सड़कें दयनीय हालत में हैं। यहां से गुजरने पर लोगों को हादसे का खतरा लगता है।
विज्ञापन


सेक्टर-18 से जींद रोड बाईपास तक का मार्ग भी इसी हाल में है। सड़क पर पड़े लगभग 35 गहरे गड्ढों की मरम्मत का काम अब तक शुरू नहीं हुआ है। फिलहाल विभाग ने इन गड्ढों में पत्थर डालकर अस्थायी राहत देने की कोशिश की है, ताकि फिसलन और दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी सुधीर, भारत, रमेश, मनोज कुमार, विकास कुमार और जयनारायण का कहना है कि अब लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही पूरी सड़क की पक्की मरम्मत शुरू होगी।

फिलहाल यहां के गड्ढों में रोड़ियां

डाली गई हैं, लेकिन शहर के अन्य हिस्सों में बने गड्ढों से हादसों का खतरा अभी भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed