फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Road from DC residence to Tau Devi Lal Park to be reconstructed; residents to get relief.

Kaithal News: डीसी आवास से ताऊ देवीलाल पार्क तक नए सिरे से बनेगी सड़क, लोगों को मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Road from DC residence to Tau Devi Lal Park to be reconstructed; residents to get relief.
डीसी आवास से ताऊ देवीलाल पार्क तक जाने वाली टूटी सड़क। संवाद
कैथल। डीसी आवास से ताऊ देवीलाल पार्क तक सड़क का नए सिरे से निर्माण होगा। करीब 67 लाख 80 हजार रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में थी जिससे रोजाना गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


यह सड़क शहर की महत्वपूर्ण सड़कों में शामिल है, क्योंकि इसके माध्यम से ढांड रोड, लघु सचिवालय, बस अड्डा और अंबाला रोड जैसे प्रमुख स्थान आपस में जुड़े हुए हैं। सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, बाजार और आवासीय क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए बड़ी संख्या में लोग इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण वाहन चालकों को गड्ढों से बचते हुए गुजरना पड़ता था जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता था।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही थी। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से समस्या और गंभीर हो जाती थी। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत होती थी, जबकि पैदल चलने वालों को भी परेशानी उठानी पड़ती थी। कई बार लोगों ने सड़क की मरम्मत की मांग उठाई लेकिन अब जाकर इसके पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद के अनुसार सड़क का निर्माण नए सिरे से किया जाएगा जिससे इसकी गुणवत्ता और मजबूती बेहतर होगी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क पहले की तुलना में अधिक टिकाऊ बनेगी और यातायात भी सुगम होगा। इससे शहर के मुख्य मार्गों पर आवागमन आसान होने के साथ-साथ वाहन चालकों का समय भी बचेगा।

नगर परिषद के अधिकारी वरुण ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण एजेंसी को कार्य आवंटित कर दिया जाएगा। इसके बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर सड़क निर्माण का कार्य पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। नई सड़क बनने से न केवल शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी बल्कि लंबे समय से खराब सड़क से परेशान लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय नागरिकों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed