{"_id":"66b6b5affb9f39c97a080a59","slug":"rksd-students-sent-rakhis-to-soldiers-kaithal-news-c-18-1-knl1004-449843-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आरकेएसडी की छात्राओं ने सैनिकों को भेजी राखियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आरकेएसडी की छात्राओं ने सैनिकों को भेजी राखियां
Sat, 10 Aug 2024 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी पब्लिक स्कूल में राखी के उपलक्ष्य में शुक्रवार को राखी बनाओ गतिविधि करवाई गई। इसमें स्कूल की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान छात्राओं ने वस्तुओं, धागों आदि का उपयोग करके सुंदर राखियां व धागे बनाए। कुछ बच्चों की बनी राखियां इतनी सुंदर थी कि सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही थी।
गौरतलब है कि स्कूल में पिछले कुछ वर्षों से यह प्रथा चली आ रही है कि राखी पर दूर सीमाओं पर बैठे जवानों व सैनिकों को राखियां भेजी जाती हैं। सीमा सुरक्षा बल के जवान जो अपने घर से दूर देश व देशवासियों की सेवा में लगे हैं। उनके प्रति अपने स्नेह और आभार को प्रकट करते हुए राखियां भेजी जाती हैं। उन्हें अपने परिवार व बहनों की कमी न खले और स्वयं को सामाजिक त्योहारों से जुड़ा महसूस करें, इसलिए यह गतिविधियां करवाई जाती हैं।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक समिति के चेयरमैन अश्विनी शोरेवाला, प्रधान सरल शांत मंगल, आरवीएस सचिव पंकज बंसल, चीफ एडवाइजर साकेत मंगल, श्याम लाल बंसल, सुनील चौधरी एवं समिति के अन्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।