Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   RKSD College shines at Ratnavali Mahotsav, winning trophies in both literary and fine arts categories.

Kaithal News: रत्नावली महोत्सव में आरकेएसडी कॉलेज ने लहराया परचम, साहित्यिक और फाइन आर्ट की ट्रॉफी जीती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
RKSD College shines at Ratnavali Mahotsav, winning trophies in both literary and fine arts categories.
ट्रॉफी लेते हुए आरकेएसडी कॉलेज के स्टाफ सदस्य व कलाकार। विज्ञ​प्ति
कैथल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव रत्नावली में आरकेएसडी महाविद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिभा का लोहा मनवाया। महाविद्यालय ने साहित्यिक एवं फाइन आर्ट विधाओं की ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम कीं। इसके अलावा 15 विधाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन

महोत्सव में हरियाणा के विभिन्न विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के हजारों विद्यार्थियों ने 33 विधाओं में भाग लिया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने रागिनी, भाषण, चुटकुले और ओल्ड एंटिक विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं पगड़ी, रीति-रिवाज, कोरियोग्राफी, हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा, पुरुष परिधान, मोनो एक्टिंग और हैंडीक्राफ्ट में द्वितीय स्थान हासिल किया। चौपाल और स्किट में विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा ड्यूट रागिनी में चौथा और लोकगीत में पांचवां स्थान मिला।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने उपलब्धि पर संतोष जताते हुए कहा कि यह प्रदर्शन महाविद्यालय की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विद्यार्थियों की सफलता में प्रो. अजय शर्मा, डॉ. अशोक अत्री, डॉ. जयबीर धारीवाल, डॉ. संजय गर्ग, डॉ. सूरज वालिया, डॉ. नरेश गर्ग, डॉ. पूजा गुप्ता, डॉ. रचना सरदाना सहित विभिन्न विधाओं के संयोजकों का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्णिमा बनीं श्रेष्ठ अभिनेत्री, दीपांशु श्रेष्ठ अभिनेता
हरियाणवी स्किट में शानदार अभिनय के लिए पूर्णिमा को श्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। वहीं हरियाणवी नाटक विधा में दीपांशु ने श्रेष्ठ अभिनेता का द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान अश्वनी शोरेवाला और अन्य पदाधिकारियों ने प्राचार्य, सांस्कृतिक विधाओं के संयोजकों और विद्यार्थियों को बधाई दी।


कुलगुरु से प्राप्त की ट्रॉफी
पारितोषिक वितरण समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल, सांस्कृतिक विधाओं के संयोजक डॉ. विजेंद्र कुमार, सहसंयोजिका डॉ. सुरुचि शर्मा और डॉ. राजीव शर्मा ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा से ट्रॉफी प्राप्त कीं। इस अवसर पर सभी विजेता विद्यार्थी और विभिन्न विधाओं के संयोजक मौजूद रहे।

ट्रॉफी लेते हुए आरकेएसडी कॉलेज के स्टाफ सदस्य व कलाकार। विज्ञप्ति

ट्रॉफी लेते हुए आरकेएसडी कॉलेज के स्टाफ सदस्य व कलाकार। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed