फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   RKSD College receives the highest number of applications at 900

Kaithal News: आरकेएसडी कॉलेज में सबसे ज्यादा 900 आवेदन

Wed, 28 May 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 28 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
RKSD College receives the highest number of applications at 900
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अब तक 900 छात्रों ने ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर पंजीकरण किया है, जो छात्रों की कॉलेज में गहरी रुचि और विश्वास को दर्शाता है। छात्र अपने पंजीकरण शुल्क से संबंधित लेन-देन की स्थिति उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से देख सकते हैं।

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मेहला ने बताया कि इस वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप पूरी तरह से बहुविषयक और लचीली शैक्षणिक संरचना पर आधारित है। उन्होंने कहा कि छात्रों के सहयोग हेतु सहायता डेस्क और विभिन्न समितियाँ गठित की गई हैं, जो उन्हें पूरी प्रवेश प्रक्रिया में मार्गदर्शन प्रदान कर रही हैं। बड़ी संख्या में छात्रों की भागीदारी यह प्रमाणित करती है कि आरकेएसडी कॉलेज अब भी छात्रों की पहली पसंद बना हुआ है।
विज्ञापन


प्रवेश प्रभारी डॉ. विकास भारद्वाज ने बताया कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत तैयार किए गए नए विषय संयोजनों की जानकारी छात्रों को विस्तार से दी जा रही है। कॉलेज स्तर पर दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र कॉलेज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेल्प डेस्क संयोजक डॉ. एस.पी. वर्मा ने कहा कि इस नए शैक्षणिक प्रारूप में छात्रों की उत्साही भागीदारी इस बात की पुष्टि करती है कि वे गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के प्रति गंभीर हैं। कॉलेज की पूरी टीम पारदर्शी और सहज प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः तत्पर है।

प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत सभी स्नातक पाठ्यक्रम अब चार वर्षीय बहुविषयक संरचना पर आधारित होंगे, जिनमें निम्नलिखित शामिल हैं:
n
डिसिप्लिन स्पेसिफिक कोर्सेज

n
माइनर कोर्सेज

n मल्टीडिसिप्लिनरी कोर्सेज

n
एबिलिटी एवं स्किल एन्हांसमेंट कोर्सेज

n
वैल्यू एडेड कोर्सेज

n
इंटर्नशिप

n
अंतिम वर्ष में रिसर्च प्रोजेक्ट

इसके अतिरिक्त, छात्रों को मल्टीपल एंट्री व एग्जिट की सुविधा भी प्राप्त होगी

n
एक वर्ष पूर्ण करने पर यूजी सर्टिफिकेट

n
दो वर्ष पर यूजी डिप्लोमा

n
तीन वर्ष पर स्नातक डिग्री

n
चार वर्ष पूर्ण करने पर ऑनर्स / रिसर्च ऑनर्स डिग्री प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed