फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   rksd college convocation, governer, students, distributed digree, kaithal

राज्यपाल ने दिए सफलता के सात मंत्र

Mon, 01 May 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Mon, 01 May 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
rksd college convocation, governer, students, distributed digree, kaithal
विद्यार्थियों को राज्यपाल कप्तान सोलंकी ने वितरित की डिग्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आरकेएसडी कॉलेज में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सोलंकी ने 250 विद्यार्थियों को डिग्रियां वितरित की। पारंपरिक परिधा में पहुंचे विद्यार्थी अपनी डिग्री लेकर चहकते हुए नजर आए।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। जिसमें राज्यपाल के साथ डीसी संजय जून, कालेज प्रशासक मनदीप कौर, प्रिंसिपल डॉ. ओपी गर्ग, डा. कृष्णलाल शामिल रहे। राज्यपाल ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे पहचान, प्रजातंत्र, प्रगतिशीलता, पवित्रता, परिश्रम, प्रमाणिकता व प्रार्थना ये सात गुणों को अपने जीवन में आत्मसात करें। जीवन के क्षेत्र में ईमानदार रहकर काम की पवित्रता, एकरूपता व प्रमाणिकता को बनाए रखते हुए कॉलेज के गौरव का ध्यान मेें रखते हुए सनातन धर्म की शिक्षाओं की अलग पहचान बनाएं। भीड़ में रहकर भीड़ से अलग पहचान बनाएं, जो दूसरों के लिए अनुकरणीय हो।
विज्ञापन


उन्होंने महाविद्यालय द्वारा सनातन धर्म की संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने के लिए महाविद्यालय की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को डिग्रियां वितरित करने के उपरांत दीक्षांत समारोह के समापन की विधिवत घोषणा की। महाविद्यालय द्वारा राज्यपाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल डा. ओपी गर्ग ने कॉलेज की 63 साल के सफर और इस दौरान की शानदार उपलब्धियों के बारे बताया। इस मौके पर एसपी सुमेर प्रताप सिंह, एडीसी शक्ति सिंह, डीएसपी सतीश गौतम, बलराज सिंह राजराणा नौच, राव सुरेंद्र सिंह, एससी. अरोड़ा, डा. कमलेश संधू, प्रीति शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चहकते दिखे विद्यार्थियों के चेहरे
डिग्री लेकर विद्यार्थी काफी खुश नजर आए। पारंपरिक परिधान में सजे विद्यार्थियों सहित स्टाफ सदस्य भी अलग ही परिधान में नजर आए। विद्यार्थियों ने कहा कि गाउन पहनकर डिग्री लेना अपने आप में अनूठा अनुभव है। डिग्री मिलने से विद्यार्थी जीवन के बाद सांसारिक जीवन की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed