{"_id":"66986984334ae4beb60c5b73","slug":"ritika-first-in-poetry-exam-result-kaithal-news-c-18-1-knl1004-432946-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कुवि परीक्षा परिणाम में रितिका प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कुवि परीक्षा परिणाम में रितिका प्रथम
Thu, 18 Jul 2024 06:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 18 Jul 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय की बीएससी कंप्यूटर साइंस की तृतीय वर्ष की छात्रा रितिका ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से जारी परीक्षा परिणाम में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने बताया कि कुरुक्षेत्र विवि में विभिन्न संकायों के परीक्षा परिणामों में आईजी कॉलेज की छात्राएं लगातार नाम दर्ज करा रही हैं।
छात्रा रितिका ने ओवरऑल 2900 में से 2623 अंक प्राप्त कर विवि में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक समिति ने छात्रा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समिति के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया ने कहा कि आईजी कॉलेज के परीक्षा परिणामों के उन्नत स्वरूप का श्रेय प्राध्यापक वर्ग के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के साथ साथ छात्राओं की मेहनत को जाता है। समिति के महासचिव नरेंद्र मिगलानी, सदस्य राजीव लाटका व नरेश गुप्ता ने कहा कि परीक्षा परिणाम की शानदार झड़ी को देखते हुए ही आईजी कॉलेज दाखिला लेने के लिए छात्राओं व उनके अभिभावकों की पहली पसंद बन गया है। सायंकालीन सत्र की प्राचार्य प्रभारी श्वेता तंवर ने विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्रा को बधाई दी। इस अवसर पर अंकिता गोयल, लालिशा व मोनिका भारद्वाज मौजूद रहीं।