{"_id":"aceda98dc5b8d0bd0a7e78303f8e8c28","slug":"rise-millers-protest-against-govt-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइस मिलों में धान के स्टॉक की जांच जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइस मिलों में धान के स्टॉक की जांच जारी
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Wed, 09 Dec 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में राइस मिलों में धान के स्टॉक की जांच का कार्य बुधवार को भी जारी रहा। यह जांच जिले की 74 राइस मिलों में की जा रही है। 15 टीमें इस काम में लगी हैं। कई अधिकारियों ने अपनी जांच पूरी कर ली है, कई को अभी एक-दो दिन और लगेंगे। मालूम को कि धान घोटाले के आरोपों से घिरी सरकार 1509 के स्टॉक की जांच करवा रही है।
सरकार द्वारा लिए गए फैसले के अनुसार जिले में 15 टीमों का गठन करके 74 राइस मिलों में धान के 1509 व पीआर ग्रुप के स्टॉक की जांच की जा रही है जिसमें 1509 के रिकॉर्ड को सील किया जा रहा है ताकि बाद में इस संबंध में फैसला लिया जा सके।
राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मांगें राम खुरानिया ने बताया कि बुधवार को इस संबंध में जो बैठक बुलाई जानी थी, वह स्थगित कर दी गई है। वीरवार को मिलर्स बैठक बुलाकर फैसला लेंगे। सरकार द्वारा फिजिकल वेरिफिकेशन की जा रही है जिसको लेकर मिलर्स को कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
डीसी केएम पांडुरंग ने कहा कि सरकार के आदेशानुसार अभी मिलों की जांच चल रही है। दोनों ही किस्म के धान का रिकॉर्ड देखा जा रहा है। जैसे ही जांच पूरी होगी, उसी अनुसार रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेज दी जाएगी।